हजयात्रा पर रवाना होने से पूर्व हजयात्रियों का किया स्वागत

राजेश माली सुसनेर

हजयात्रा पर रवाना होने से पूर्व हजयात्रियों का किया स्वागत

सुसनेर। मक्का मदीना वही जाते है जिन्हे आका बुलाते है बड़े ही नसीब वाले होते वो लोग जो हज को जाते है। शुक्रवार की रात्रि को नगर से जाने वाले हजयात्रियों के जत्थे में नगर के हाजी यासीन मंसूरी एवं हाफिज मुख्तार मंसूरी का पवित्र मक्का मदीना की हजयात्रा से रवाना होने के पूर्व उनका हारफूल माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया। साथ ही उनकी मक्का मदीना की पवित्र हज एवं उमराह की धार्मिक यात्रा शकुशल सम्पन्न हो उसकी शुभकामनाये दी। हजयात्रियों ने इस अवसर पर बताया कि आकाए रसूल हजरत मोहम्मद सलल्लाहो अलेह वा सल्लम के शहर मक्का मदीना जाकर उनके दरबार मे हाजरी देकर हज उमराह के अरकान पूरे कर हिंदुस्तान में अमन चैन भाईचारा बना रहे हमारा देश भारत तरक्की करे की दुआ करेगे। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता विष्णु पाटीदार, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, साजिद खान कालू भाई, हाजी इसराइल मंसूरी, सदर भय्यू भाई, अखलाक खान स्वास्थ्य कर्मी, सद्दाम मंसूरी, इस्माइल खोकर ड्राइवर, पूर्व पार्षद रफीक मंसूरी, हाजी मोहम्मद मंसूरी, सलीम मंसूरी, मोईन मंसूरी, हाफिज इरशाद भाई, हाफिज लियाकत भाई, इसाक भाई लठूरी, शेख सलाम भाई, हाजी फईमुद्दीन भाई, अब्दुल सलाम मंसूरी टेलर, गोपाल जादमे, रामचंद्र जादमे, प्रभुलाल जादमे आदि सहित मुस्लिम समाजजन मौजूद रहे।

चित्र : सुसनेर से हजयात्रा पर रवाना होने के पूर्व हजयात्रियों का स्वागत करते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!