पेंशनर संघ का हुआ मिलन समारोह आयोजित, नवीन अध्यक्ष बने दिलीप पांडे

राजेश माली सुसनेर

पेंशनर संघ का हुआ मिलन समारोह आयोजित, नवीन अध्यक्ष बने दिलीप पांडे

सुसनेर। मध्य प्रदेश पेंशनर समाज तहसील शाखा सुसनेर का वार्षिक सम्मेलन एवं सम्मान समारोह सरस्वती पूजन एवं सरस्वती वंदन के साथ पूर्व अध्यक्ष रिटायर्ड शिक्षक गुलाबचंद जैन के फार्म हाउस पर मंगलवार को सम्पन्न हुआ। संगठन के निवृतमान अध्यक्ष चांदमल ने स्वागत भाषण एवं वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी देकर अपने उद्बोधन मे संघ नवीन अध्यक्ष पद पर कृषि विभाग से रिटायर्ड दिलीप पांडे का नाम रखा। जिस पर बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपनी सर्व सहमति देकर श्री पांडे को पेंशनर संघ सुसनेर का नया अध्यक्ष मनोनीत किया।

समारोह के सुसनेर संगठन के वरिष्ठ संरक्षक एवं साहित्यकार डॉ रामप्रताप भावसार सुसनेरी, न्याजमोहम्मद खान, राणा महेंद्रसिंह, भंवरलाल कारपेंटर, महावीर जैन विद्यार्थी, टीआर कुल्मी, पुरुषोत्तम कारपेंटर, संतोष जैन विद्यार्थी, इस्माईल खान, सुरेश त्रिवेदी आदि उपस्थित थे।

अंत में राष्ट्रीय गान के पश्चात समारोह का समापन किया गया। कार्यक्रम का संचालन गोकुलप्रसाद कारपेंटर ने किया एवं आभार कन्हैयालाल उपाध्याय ने किया। तत्पश्चात सभी का सहभोज रखा गया।

चित्र : सुसनेर पेंशनर संघ का हुआ मिलन समारोह आयोजित।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!