पूर्व विधायक राणा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कलारिया ने बनाये सक्रिय सदस्य

राजेश माली सुसनेर

पूर्व विधायक राणा एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष कलारिया ने बनाये सक्रिय सदस्य

सुसनेर। भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता का अभियान आज गुरुवार 31 अक्टूबर तक चलेगा। इसके तहत शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया जाता है। बुधवार 30 अक्टूबर को स्थानीय पुराना बस स्टैंड स्थित राणा हाउस पर पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने कार्यकर्ताओं को भाजपा का सक्रिय सदस्य बनाकर सक्रिय सदस्य बनने वाले कार्यकर्ताओ सक्रिय सदस्यता की रसीद सौंपी। इस अवसर पर ग्राम पंचायत नांदना के पूर्व सरपंच विक्रमसिंह जाट, ग्राम पंचायत खेरिया के पूर्व सरपंच गजेन्द्रसिंह यादव, गोपाल यादव सहित अनेक कार्यकर्ताओ को सक्रिय सदस्यता दिलाई गयी।

स्मरण रहे कि भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का दूसरा फेज इसी माह के 1 अक्टूबर 2024 से शुरू हुआ था। इस दौरान अब तक पार्टी ने 10 करोड़ से ज्यादा सदस्य जोड़ लिए हैं।

भारतीय जनता पार्टी का सक्रिय सदस्यता का अभियान आज गुरुवार 31 अक्टूबर तक ही चलेगा। इसके तहत शीर्ष नेतृत्व से लेकर आम कार्यकर्ता को सक्रिय सदस्य बनने के लिए प्रेरित किया गया।

चित्र : सुसनेर के पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया सक्रिय सदस्य बनाते हुए।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!