महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है – मंत्री श्रीमति ठाकुर

सिटी रिपोर्टर रोजी खान धार

महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है – मंत्री श्रीमति ठाकुर

      धार 5 जुलाई 2024/ महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का कार्य हमारी सरकार ने किया है। माता और बहन एक शक्ति का रूप है। महिलाओं को बहुत सी जिम्मेदारियां होती है। प्रधानमंत्री जी महिलाओं को आगे लाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं । उन्होंने नारी शक्ति को मान सम्मान दिलाया हैं। यह बात आज मिशन शक्ति अन्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु संचालित 100 दिवसीय कार्ययोजना के तहत गंधवानी में आयोजित महिला सशक्तिकरण सम्मेलन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास विभाग केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर ने कही।

उन्होंने कहा कि महिलाएं राजनीति और नौकरी के क्षेत्र में आगे आ रही हैं । महिलाएं अपने आपको कमजोर ना समझे। हमारी सरकार को उनकी समस्याओं के बारे में पता है। उन्होंने कहा कि मैं जनता के लिए 24 घंटे कार्य करूंगी , विकास कार्य में कहीं कोई कमी नहीं आएगी।

     कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मीणा , एसडीएम मनावर राहुल गुप्ता, मनोज सोमानी ,जयदीप पटेल, विश्वास पांडे, संयुक्त संचालक महिला एवं बाल विकास डॉ संध्या व्यास, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुभाष जैन अन्य जनप्रतिनिधि सहित बड़ी संख्या में नारी शक्ति मौजूद थी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!