राजेश माली सुसनेर
गोचर भूमि पर हल चलाना ब्रह्म हत्या के समान है – स्वामी गोपालानंद सरस्वती
सुसनेर। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा मध्य प्रदेश के निराश्रित गोवंश के संरक्षण हेतु सम्पूर्ण मध्यप्रदेश में भारतीय नूतन वर्ष 2081 से घोषित गो रक्षा वर्ष के तहत जनपद पंचायत सुसनेर की समीपस्थ ग्राम पंचायत ननोरा, श्यामपुरा, सेमली व सालरिया ग्राम पंचायत की सीमा पर स्थित विश्व के प्रथम श्री कामधेनु गो अभयारण्य में चल रहें
*एक वर्षीय वेदलक्षणा गो आराधना महामहोत्सव के 83 वें दिवस पर गोकथा में पधारे श्रोताओं को ग्वालसन्त गोपालानन्द सरस्वती महाराज ने बताया कि जिस प्रकार जिला कलेक्टर एवं बड़े व्यापारी सहित विशेष लोग आम लोगों से अपने कार्यालय एवं प्रतिष्ठान में मिलते है और विशिष्ठ लोगों से अपने आवास पर मिलते है उसी प्रकार भगवान आम लोगों से तो मन्दिर में मिलते है और अतिविशिष्ठ लोगों को गोशाला में मिलते है और आप पंच सहस्त्र गोमाता की कृपा से भगवान के अतिविशिष्ठ व्यक्ति है जो मालवा की धरा में स्थापित एशिया के इस प्रथम गो अभयारण्य में भगवती की एक वर्षीय गो कृपा कथा का श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त कर रहें है।












Leave a Reply