बुरहानपुर जिले के समस्त अध्यापक संगठन ने शासकीय हाईस्कुल लोधीपुरा के शिक्षक शालिकराम चौधरी के विरुद्ध की जा रही निराधार शिकायतों के संबंध में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर जिला कलेक्टर वर्तमान विधायक को ज्ञापन सौंपा गया ।संगठन ने बताया की चौधरी विगत 13 वर्षों से शासकीय सेवा में कार्यरत हैं तथा उनका सेवा अभिलेख एवं कार्य निष्पादन संतोषजनक रहा है। बार-बार की जा रही आधारहीन शिकायतों से उन्हें अनावश्यक मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है।
ज्ञापन में मांग की गई कि प्रकरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए तथा शिकायतें असत्य पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जाए।
इस अवसर पर नंदकिशोर मोरे, प्रकाश पाटिल, प्रमोद चौधरी, प्रमोद पाटिल, संजय अटकड़े, रविकांत मेहता, रविंद्र कापसे, मुकेश अत्रे, भरत महाजन, स्वप्निल महाजन, प्रमोद सातव, संजय विश्व, बहादुर मीर, शिवलाल कुशवाह, राजाराम शाह, संतोष निंभोरे, विजय महाजन आदि उपस्थित रहे।
Leave a Reply