शहर के व्यापारियों ने एकबार फिर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

दिनेश यादव मैहर

शहर के व्यापारियों ने एकबार फिर जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

           कहते है तस्वीरें बोलती है और बात तस्वीरों में मौजूद लोगों कि करें तो ये सभी जिम्मेवार लोग है और क्षेत्र की जनता जनार्दन इनसे अपेक्षा करती है। आज ये स्वयं अतिक्रमण के सामने बेबस नजर आ रहे है। आज समाज के बुद्धजीवी वर्ग, समाजसेवियों,व्यापारी वर्ग को यह बताने के लिए कि शहर के अतिक्रमण से निजात दिला दो। बार बार आश्वाशन अब नहीं अब इसपर या उसपार व्यापारी वर्ग ने एक सप्ताह में अगर शहर अतिक्रमण मुक्त नहीं होता दुकानें बंद कर सड़क पर आंदोलन करने की बात कही है।

          मामले में सबसे शोचनीय विषय फोटो में देखिए अशोक चौबे भाजपा पार्षद,(सभापति), नितिन ताम्रकार भाजपा नेता पत्नी नगर पालिका उपाध्यक्ष,प्रमोद सिंह पूर्व पार्षद,जवाहरलाल संतानी शहर के वरिष्ठ पत्रकार सहित शहर के समाजसेवी,शहर के प्रतिष्ठित व्यापारी बंधु करने क्या गए है शहर की मुख्य बाजारों से अतिक्रमण हटाए जाने का आग्रह करने मेरे कहने का मतलब दो पार्षद नगरपालिका के साथ में है एक की पत्नी नगरपालिका उपाध्यक्ष भाजपा से, दूसरे सभापति आखिर क्यों नहीं सुनता प्रशासन। अतिक्रमण हटाए जाने की जिम्मेवारी है भाजपा की अध्यक्ष भाजपा की उपाध्यक्ष भाजपा के सभापति लेकिन अतिक्रमण हटवाने के लिए आंदोलन करना पड़ेगा सत्याग्रह करना पड़ा तो बेहद शर्मनाक होगा हमसे लोग क्या पुछेंगे की आंदोलन किसलिए हो रहा है अतिक्रमण हटाए जाने के लिए। हमारे तमाम हुक्मरानों को इस मुद्दे पर चिंतन करना होगा जनप्रतिनिधियों को एक मत से शहर को व्यवस्थित कदम उठाना होगा। व्यापारी हमेशा से ठगा जाता रहा है लेकिन अब नहीं मैहर की मुख्यबजारे अतिक्रमण मुक्त मतलब मुक्त।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!