महाविद्यालय में युवा दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित हुई निबंध और भाषण प्रतियोगिता
नगर के स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय सुसनेर में प्राचार्य डॉ जी सी गुप्ता के निर्देशन में महाविद्यालय में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी मध्य प्रदेश राज्य शाखा द्वारा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती युवा दिवस के उपलक्ष्य में यूथ रेडक्रॉस के अंतर्गत सेवा सप्ताह मनाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई एवं स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में स्वामी विवेकानंद जी के जीवन दर्शन एवं उनके विचार विषय पर दिनांक 6 जनवरी 2026 को निबंध प्रतियोगिता एवं 07 जनवरी 2026 को भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान काशवी खान, द्वितीय स्थान शैतीन सिंह एवं तृतीय स्थान रामकरण सोंधिया ने प्राप्त किया । वहीं भाषण प्रतियोगिता में शिवम पाटीदार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक आकांक्षा श्रीवास्तव, डॉ आदिश कुमार जैन, श्रद्धा पांडे, डॉ रेखा चंद्रपाल, बद्रीलाल डाबी, एवं सागर भारती सहित समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन काशीराम प्रजापति ने किया एवं आभार सहायक प्राध्यापक लविश जैन ने माना।
Leave a Reply