सुसनेर। शनिवार को नगर परिषद सुसनेर की पार्षद एवं प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था सुसनेर की अध्यक्ष रेखा दिलीप जैन सारंग्याखेडी की जेठानी साधना अशोक जैन सारंग्याखेडी का लंबी बीमारी के बाद प्रातः साढ़े चार बजे निधन हो गया।उनकी अंतिम यात्रा शुक्रवारिया बाजार स्थित उनके निवास से प्रारंभ हुई। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन, परिजन एवं नगरवासी शामिल हुए। अंतिम यात्रा स्थानीय कंठाल नदी किनारे स्थित मुक्तिधाम पहुंची जहां पर शोकसभा का आयोजन हुआ। शोकसभा में पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष चतुर्भुजदास भूतड़ा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, सामाजिक कार्यकर्ता विष्णु भावसार, अशोक जैन मामा आदि ने संबोधित करते हुए अपने संबोधन में उनको विन्रम, मिलनसार, धार्मिक महिला बताकर उनको याद किया। शोकसभा में जिला लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक एवं जिला विकास सलाहकार समिति के वरिष्ठ सदस्य कैलाश नारायण बजाज, ब्लाक कांग्रेस संगठन मंत्री आशिकुसेन बोहरा, ललित सिंघई, पार्षद प्रदीप सोनी एवं पवन शर्मा सहित सभी लोगों ने साधना जैन सारंग्याखेडी को अपनी श्रद्धांजलि दी। मुखाग्नि उनके पुत्र मोनू जैन सारंग्याखेडी ने दी।
Leave a Reply