विधानसभा स्तरीय सांसद खेलकूद प्रतियोगिता जारी, आज होंगे विभिन्न खेल मुकाबले
सुसनेर: विधानसभा क्षेत्र में सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन दूसरे दिन भी उत्साहपूर्वक जारी है। विधानसभा स्तरीय इस खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन बड़ा जिन एवं स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय परिसर में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में क्रिकेट, नींबू रेस सहित कई खेल स्पर्धाएं आयोजित की गईं। जिनमें खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी खेल प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। ताकि चयनित खिलाड़ी प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। यहां से विजेता टीमें लोकसभा क्षेत्र राजगढ़ में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी, जहां से प्रदेश स्तर के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों का परिचय कराते हुए उनका उत्साहवर्धन करने के लिए मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, राकेश जैन खुप वाला, बाबूलाल यादव, शैलेन्द्र जैन, कालू सिंह, रामचंद्र सरपंच, दिनेश कानुडिया, मुकेश चौधरी, राजेश राठौर, जिला खेल अधिकारी शक्ति राउत, जे.सी. गुप्ता, बीईओ मुकेश तिवारी, सोनू पाटीदार सहित अनेक जनप्रतिनिधि व अधिकारी उपस्थित रहे।
बीजेपी मंडल अध्यक्ष डॉ. सौरभ जैन ने बताया कि आज सुबह 11 बजे से महाविद्यालय परिसर में कबड्डी, खो-खो, रस्साकसी, बैडमिंटन एवं रेसलिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
वॉलीबॉल प्रतियोगिता में इंवेंचर सुसनेर ने विजेता तथा विवेकानंद सोयत ने उपविजेता का स्थान प्राप्त किया। वहीं क्रिकेट प्रतियोगिता में संदीपनी विद्यालय सुसनेर विजेता एवं श्यामपुरा उपविजेता रही। अब दोनों विजेता टीमें लोकसभा स्तरीय प्रतियोगिता में सुसनेर का प्रतिनिधित्व करेंगी।
Leave a Reply