भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया एसआईआर कार्य का सत्यापन
सुसनेर। एसआईआर कार्यों को शत प्रतिशत पूर्ण किए जाने एवं पारदर्शी सत्यापन को लेकर मंगलवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल एवं भाजपा युवामोर्चा प्रदेश अध्यक्ष युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन के निर्देश पर भाजपा पदाधिकारियों एवं युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने सुसनेर नगर के मतदान केंद्र 134 पर भारतीय जनता पार्टी बीएलए एवं बीएलए 2 के साथ भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग एवं भाजपा युवामोर्चा मंडल उपाध्यक्ष अक्षत जैन ने मतदाता सूची का अवलोकन किया एवं भाजपा के प्रतिनिधि के रूप मे उपस्थित रहे।
वहीं कांग्रेस की और से पार्षद नईम अहमद मेव एवं आरिफ ठाकोर ने कार्यकर्ताओं के साथ एसआईआर कार्य की जानकारियां लेकर मतदाताओं के फार्म भरवाए। पदाधिकारियों की टीम ने बूथ संख्या 134 एवं बूथ संख्या 135 में उनके वार्डो में भ्रमण कर भौतिक सत्यापन एवं एसआईआर के कार्यों की प्रगति की जानकारी ली।
इस अवसर पर नगर परिषद सुसनेर के राजस्व निरीक्षक रामेश्वर पुष्पद, जाहिद खान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता शोभा सोनी, राजू राजपूत एवं शबाना खान, शिक्षक त्रिलोकचंद जैन, शिव चौहान, कार्तिक शर्मा आदि उपस्थित थे।
चित्र : सुसनेर के बूथ क्रमांक 134 पर भाजपा एवं कांग्रेस कार्यकर्ता फार्म भरवाते हुए।
Leave a Reply