महिला मोर्चा कार्यालय पर आज आयोजित होगा पीएम के मन की बात का कार्यक्रम
सुसनेर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के आव्हान पर एवं भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय एवं भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष आभा अरोड़ा चोपड़ा के निर्देश पर एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन के मुख्य आतिथ्य में भाजपा मंडल सुसनेर के कार्यकर्ताओ द्वारा आज रविवार 30 नवंबर को वरिष्ठ भाजपा नेता भाजपा डॉक्टर धीरेन्द्र पांडे की अध्यक्षता में स्थानीय न्यू बस स्टैंड सुसनेर के समीप स्थित भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार के कार्यालय बूथ क्रमांक 138 मैना पर देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात का कार्यक्रम प्रातः 11 बजे से 11:30 बजे तक आयोजित किया जाएगा। भाजपा महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष आशा विष्णु भावसार एवं भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा ने उक्त कार्यक्रम में सभी भाजपा पदाधिकारीयो, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओ, महिला मोर्चा सहित सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ एवं वरिष्ठ नेताओं से उक्त कार्यक्रम में सम्मलित होने का आग्रह किया है। साथ मण्डल के सभी बूथ अध्यक्ष एवं कार्यकर्ताओ से भी अपने अपने बूथों पर उक्त कार्यक्रम अनिवार्य रूप से आयोजित करने का आग्रह भी किया है। उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मण्डल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
इस अवसर पर कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में लोकतंत्र सेनानी संघ जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन शुक्ला, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह काँवल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चंद्रावत एवं सजनसिंह कलारिया, जिला लोकतंत्र प्रहरी संघ जिला संयोजक कैलाश नारायण बजाज, नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा मीडिया प्रभारी मुकेश हरदेनिया, पार्षद प्रदीप सोनी सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे।
Leave a Reply