विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा जागरूकता की दी जानकारी अनजान व्यक्ति के विडियोकाल ओर भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करें : एसडीओपी देवनारायण यादव

राजेश माली सुसनेर

विद्यार्थियों को सायबर सुरक्षा जागरूकता की दी जानकारी अनजान व्यक्ति के विडियोकाल ओर भेजे गए लिंक पर क्लिक ना करें : एसडीओपी देवनारायण यादव

सुसनेर। स्थानीय पंडित गली में स्थित श्री दर्शन सागर दिगम्बर जैन ज्ञान मंदिर स्कूल सुसनेर में बुधवार को सायबर सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन एसडीओपी देवनारायण यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एसडीओपी सुसनेर देवनारायण यादव ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशा न करने, बालविवाह, बच्चो को आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त ना होने व जो संलिप्त है ऐसे लोगो से दूर रहने हेतु बताया गया। उन्होंने विद्यार्थियों को जानकारी देते हुए बताया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के वीडियो कॉल, भेजे गये लिंक पर क्लिक ना करने, बैंक व निजी जानकारी हर किसी से साझा ना करने, सोशल मीडिया का प्रयोग सोच समझ कर करने हेतु बताया। बच्चों को धूम्र पान व नशीली बस्तुओं का प्रयोग नहीं करने हेतु भी बताया। बच्चो को लक्ष्य निर्धारित कर अध्ययन करने हेतु व प्रतिदिन आसपास की वस्तुओं का अवलोकन कर सीखने के बारे में जानकारी दी। साथ ही सायबर अपराधों के बारे में जानकारी देकर इनसे बचने के उपाय बताएं।

एसडीएओपी श्री यादव ने कहा कि आजकल हमारा अधिकांश जीवन ऑनलाइन हो गया है। हमारे व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन में साइबर सुरक्षा एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। दिन-प्रतिदिन साइबर हमले और डेटा चोरी के खतरे बढ़ रहे हैं, हमें इसके लिए तैयार रहना है। साइबर सुरक्षा एक साझा जिम्मेदारी है और हमें इसके लिए मिलकर काम करना होगा। साइबर सुरक्षा के बारे में जागरूकता फैलाएं और अपने डिजिटल जीवन को सुरक्षित बनाएं। उप निरीक्षक आलोक परेटीया द्वारा बच्चों के ऑनलाइन व्यवहार में सचेत रहने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्हें अनिवार्य रूप से दुर्घटनाओं से बचने के लिए दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने का आग्रह किया साथ ही छात्र छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के बारे में विस्तार से बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्राचार्य दिनेश जैन ने की। स्कूल स्टॉप द्वारा सभी का स्वागत किया गया और आभार व्यस्त शिक्षक पवन विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

चित्र 1 : विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा की जानकारी देते एसडीओपी देवनारायण यादव।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!