भाजपा जिलाध्यक्ष ने पदाधिकारी, कार्यकर्ताओ एवँ जनप्रतिनिधियों से की मुलाक़ात
सुसनेर। स्थानीय उज्जैन कोटा रोड़ पर स्थित विश्रामगृह में बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं, मंडल पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक लेकर चर्चा की एवं बैठक में सभी से मुलाकात की। इस दौरान बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय द्वारा सभी को जानकारी देकर बताया गया। बैठक में नगर परिषद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षद भी शामिल हुए।
इस अवसर पर बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, भाजपा जिला महामंत्री डॉक्टर गजेन्द्रसिंह चन्द्रावत, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसोदिया, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह सिसोदिया गणेशपुरा, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मांगीलाल सोनी, भाजपा मंडल महामंत्री पवन शर्मा, नगर परिषद पार्षद प्रदीप सोनी एवं टोनी शेख, पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला, ईश्वरसिंह कांवल एवं युगलकिशोर परमार, भाजपा जिला मंत्री गिरजाशंकर राठौर, राधेश्याम बोहरा, करणसिंह सिसोदिया, ग्राम पंचायत नांदना के पूर्व सरपंच विक्रमसिंह जाट सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक के पश्चात भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय ने विश्राम गृह के समीप स्थित श्री त्रिमूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर में अनिल कुमार कमलेश कुमार जैन परिवार की ओर से आयोजित धार्मिक अनुष्ठान वात्सल्य भोज में भी भाग लिया।
उक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र : सुसनेर विश्राम गृह पर भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय बैठक लेते हुए।
Leave a Reply