*टोल प्लाजा के स्थानीय कर्मचारियों की फिर आई दादागिरी सामने, वाहन चालको के साथ अभ्रदता करने पर आपस मे हुई मारपीट*
सुसनेर। सुसनेर एवं आमला के बीच मे पगारिया के पास स्थित नेशनल हाइवे के पगारिया टोल प्लाज़ा के कर्मचारियों की दादागिरी एवं अभ्रदता का मामला फिर सामने आया है। जिस पर जमकर हंगामा हुआ। करीब दर्जनभर टोल कर्मियों एवं वाहन चालकों में ना सिर्फ विवाद किया बल्कि मारपीट भी की। स्मरण रहे कि उक्त पगारिया टोल प्लाजा पर ठेकेदार ने आसपास के असामाजिक तत्वों को अपने यहां कर्मचारी रख रखा है जो आये दिन वाहन चालकों के साथ अभ्रदता एवं मारपीट करते रहते है। कई बार मामला सुसनेर थाने में भी पहुँचा जिस पर सुसनेर थाने में पूर्व में टोल प्लाजा के कर्मचारियों के विरूद्ध मामला भी दर्ज हुआ।
घटना सुसनेर थाना क्षेत्र के पगारिया टोल प्लाज़ा की है, जहां एक दर्जन से अधिक टोलकर्मियों एवं वाहन चालकों के साथ जमकर विवाद करने लगे। आरोप है कि टोल प्लाजा कर्मचारियों एवं वाहन चालकों में लाठी-डंडों से आपस मे एक दूसरे पर हमला किया। टोलकर्मियों एवं वाहन चालकों ने आपस मे गाली-गलौच ओर मारपीट भी की।
घटना की जानकारी मिलते ही सुसनेर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।हालांकि, इस संबंध में पुलिस ने अब तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
चित्र : सुसनेर टोल प्लाजा के स्थानीय कर्मचारियों द्वारा आये दिन वाहन चालकों के साथ अभ्रदता एवं मारपीट की घटनाएं होती है।
Leave a Reply