विश्व पर्यावरण दिवस- नगर परिषद द्वारा वुमेन फार ट्री अभियान अंतर्गत शहीद पार्क में किया गया पौधरोपण
सुसनेर। गुरुवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सीएमओ ओपी नागर के निर्देशानुसार नवीन बस स्टैंड स्थित शहीद पार्क में अमृत मित्र योजना अंतर्गत वुमन फार ट्री अभियान के तहत स्व-सहायता समूहों की महिलाओ द्वारा वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सज्जनसिंह कलारिया, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि राहुल सिसौदिया , उपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश जैन खुपवाला, पार्षद प्रदीप सोनी, पवन शर्मा, नईम मेंव, जितेन्द्र सांवला, राकेश कानुडिया, गोर्वधन शुक्ला, पत्रकार विष्णु भावसार आदि ने उपस्थित होकर वृक्षारोपण किया। सभी अतिथियों एवं कर्मचारियों द्वारा पर्यावरण एवं जल संरक्षण की शपथ भी ली गई। अभियान अंतर्गत रोपे गए पौधे की देख रेख भी स्व सहायता समूहों के सदस्यों द्वारा की जाएगी। इस अवसर पर लेखापाल जमील उर रहमान, स्टोर शाखा अखलाक अहमद खान, योजना प्रभारी शहजादी खान, सामुदायिक संगठक जगदीश परमार, अरविंद बघेल सहित विभिन्न स्व सहायता समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
चित्र 1- शहीद पार्क में पौधारोपण करते हुए अतिथिगण
चित्र 2.- पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेती हुई एनयुएलएम स्व-सहायता समूह की सदस्य
Leave a Reply