सुसनेर के कांग्रेस पदाधिकारी भोपाल में आयोजित सजृन अभियान कार्यक्रम में हुए शामिल
सुसनेर। कांग्रेस के नए कैंपेन संगठन सृजन अभियान का शुभारंभ करने मंगलवार को राहुल गांधी भोपाल के रविन्द्र भवन आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। उक्त कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुसनेर विधानसभा कांग्रेस संगठन मंत्री आशिक हुसैन बोहरा एवं ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष सरदारसिंह सारखा सहित जिले के कांग्रेसी उक्त कार्यक्रम में शामिल होने सुसनेर से भोपाल पहुँचे एवँ कांग्रेस के भोपाल के रविन्द्र भवन में आयोजित सजृन अभियान कार्यक्रम में भाग लिया।
वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशिकहुसेन बोहरा ने जानकारी देकर बताया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने मंगलवार भोपाल में ‘संगठन सृजन अभियान’ की शुरुआत की। जिसका उद्देश्य मिशन 2028 के लिए पार्टी को मजबूत करना है। संगठनात्मक पुनर्गठन पर ध्यान केंद्रित करते हुए वे चार बैठकों में भाग लिया। और जिला व ब्लॉक अध्यक्षों सहित अन्य उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारीयो को संबोधित किया।
चित्र 1 : भोपाल में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते राहुल गांधी।
चित्र 2 : भोपाल में आयोजित कांग्रेस के सजृन कार्यक्रम में शामिल हुए सुसनेर के कांग्रेस पदाधिकारी।
Leave a Reply