सुसनेर में मनाया जन्मोत्सव ,भगवान परशुराम के जयकारे और भगवा ध्वज के साथ निकली भव्य रैली

राजेश माली सुसनेर

सुसनेर में मनाया जन्मोत्सव ,भगवान परशुराम के जयकारे और भगवा ध्वज के साथ निकली भव्य रैली

सुसनेर। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बुधवार को नगर में ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा, उत्साह और भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक विशाल वाहन एवं बाइक रैली का आयोजन किया गया, जिसमें समाज के सैकड़ों युवाओं ने भाग लिया। रैली में भगवा ध्वज थामे बाइक सवार युवाओं ने जय परशुराम के जयघोष लगाते हुए पूरे नगर को धर्ममय कर दिया। रैली की शुरुआत तहसील रोड स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर से हुई। इसके बाद यह नगर के प्रमुख मार्ग मंडी चौराहा, डाक बंगला, महाराणा प्रताप चौराहा, पांच पुलिया, पुराना बस स्टैंड, हाथी दरवाजा, शुक्रवारिया बाजार, सराफा बाजार, इतवारिया बाजार तथा सब्जी मंडी से होती हुई श्रीराम मंदिर धर्मशाला पहुँची। मार्ग में अनेक स्थानों पर नगरवासियों ने पुष्पवर्षा कर रैली का भव्य स्वागत किया। रैली में भाग लेने वाले सभी बाइक सवार पारंपरिक परिधान धारण किए हुए थे। युवाओं में परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। जय परशुराम के नारों और भगवा ध्वजों से नगर का माहौल आध्यात्मिक रंग में रंग गया।धर्मशाला पहुंचने पर भगवान श्रीराम और भगवान परशुराम की विशेष पूजा-अर्चना की गई। पूजन कार्यक्रम वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पंडित वेदप्रकाश भट्ट एवं पंडित मनोज शर्मा द्वारा संपन्न हुआ। इसके पश्चात महाआरती और प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया।

विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत:-

रैली का नगर के अनेक स्थानों पर सामाजिक, राजनीतिक और धार्मिक संगठनों द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक राणा विक्रम सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष सजन सिंह कलारिया, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. गजेन्द्र सिंह चन्द्रावत, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णु पाटीदार, आशिक हुसैन बोहरा, विधायक प्रतिनिधि राणा चित्तरंजन सिंह, द्वारकादास लड्डा, योगेश पांडे, प्रेम राठौर, प्रदीप बजाज, राकेश अग्रवाल, बंटी विघार्थी शामिल रहे।

समाज ने दी एकता और संस्कृति संरक्षण की प्रेरणा:-

इस आयोजन के माध्यम से ब्राह्मण समाज ने अपनी एकता, सांस्कृतिक गौरव और धार्मिक परंपराओं के प्रति जागरूकता का परिचय दिया। समाज के छोटे बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक ने रैली में सहभागिता की।

आयोजक समिति के सदस्य मीसाबंदी गोवर्धन शुक्ला, समाज के अध्यक्ष घनश्याम शर्मा, मुकेश तिवारी, महेश शर्मा, मुकेश हरदेनिया, पवन शर्मा, मांगीलाल शर्मा, मनोहर शर्मा, नरेंद्र जोशी, संजय तिवारी, रामबाबू त्रिवेदी, जगदीश व्यास, अजय दीक्षित, अभिषेक शर्मा, संदीप शर्मा आदि ने जानकारी देकर बताया कि भगवान परशुराम न केवल ब्राह्मण समाज के आराध्य हैं, बल्कि वे समस्त सनातन धर्म संस्कृति के प्रतीक हैं। नगर में हुए इस भव्य आयोजन को लेकर नागरिकों में भी विशेष उत्साह देखा गया। आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण, अनुशासित और प्रेरणादायक रहा।

चित्र 1 : सुसनेर में भगवान परशुरामजी की जयंती पर ब्राम्हण समाजजन पूजा अर्चना करते हुए।

चित्र 2 : सुसनेर में भगवान परशुराम जयंती पर आयोजित वाहन रैली का स्वागत करते पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!