आज वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में सुसनेर भाजपा मण्डल में मनाई जाएगी – लक्ष्मणसिंह काँवल
सुसनेर। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती सुशासन दिवस के रूप में सुसनेर भाजपा मंडल में आज मनाई जाएगी। उक्त बात मंगलवार को स्थानीय सोयत रोड़ स्थित भाजपा कार्यालय पर आयोजित भाजपा मंडल बैठक में बैठक के मुख्य वक्ता पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा लक्ष्मणसिंह काँवल ने कही।
बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री एवं सुसनेर मण्डल प्रभारी मुकेश लोढ़ा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी मनाने की तैयारियों में जुट गई है। 25 दिसंबर को बूथ, मंडल और जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रमों की तैयारियों की रूपरेखा को लेकर बैठक की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने बैठक में जानकारी दी। बैठक में मण्डल अध्यक्ष कलारिया ने आज अटलजी की 100 वी जयंती पर होने वाले कार्यक्रमों को लेकर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष दिलीप जैन सारँगयाखेड़ी को संयोजक एवं पार्षद प्रतिनिधि जितेंद्र सांवला को सह संयोजक बनाया है।
बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर धीरेंद्र पांडे ने कहा कि भाजपा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते आई है। इस अवसर पर बुधवार 25 दिसम्बर को जिला से लेकर मंडल और बूथ पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
बैठक में मण्डल अध्यक्ष सजनसिंह कलारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 25 दिसंबर को बूथ स्तर पर अटल स्मृति सभाओं का आयोजन होगा और श्रद्धेय अटल की तस्वीर पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। इसी दिन युवा प्रतिभागियों के द्वारा केंद्रीय टीम द्वारा दो चयनित कविताओं का वाचन होगा साथ ही अटल बिहारी वाजपेयी के भारत के प्रधानमंत्री के रूप में उनके प्रमुख योगदानों पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि जिन कार्यकर्ताओं ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी के साथ काम किया है या फिर उनके कार्यकाल में सक्रिय रहे हैं उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्मजयंती शताब्दी समारोह की शुरुआत 25 दिसंबर को होगी। यह अगले एक साल तक चलेगी। इस दौरान सुशासन यात्रा, काव्य गोष्ठी, एक शाम अटल के नाम, व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रदर्शनी सहित कई आयोजन होंगे। यह आयोजन बूथ व मंडल स्तर से लेकर जिला व मुख्यालय स्तर पर आयोजित होंगे। स्कूल, कॉलेज व विश्वविद्यालयों में भी यह कार्यक्रम होंगे। भाजपा मण्डल अध्यक्ष ने आगे कहा कि 26 दिसंबर को भाजपा वीर बाल दिवस मनायेगी।
इस अवसर पर बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष कालूसिंह सिसोदिया, मोड़ी मण्डल अध्यक्ष बजरंग बोहरा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जनपद अध्यक्ष चंदरसिंह काँवल, भाजपा नेता अभिषेक बजाज, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष रियाज खान, पूर्व किसान मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राधेश्याम सूर्यवंशी, पार्षद प्रतिनिधि अर्जुन जादमे एवं ईश्वरसिंह कांवल, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा मण्डल अध्यक्ष वाहिद कुरेशी, युवामोर्चा मण्डल महामंत्री राधेश्याम यादव, दीपक जैन, पीरूसिंह सारखा, मेहरबानसिंह बगड़ावत, गोपाल पाटीदार, हरिओम राठौर सहित भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक का संचालन दिलीप जैन ने किया एवं आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कमल गर्ग ने माना। ऊक्त जानकारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार ने दी।
चित्र : सुसनेर में भाजपा मंडल बैठक को सम्बोधित करते हुए प्रभारी मुकेश लोढ़ा।
Leave a Reply