चिड़िया टोल वन परिसर में तीन दिवसीय वनवासी लीला का हुआ शुभारंभ:कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, कलेक्टर अरविंद दुबे ,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल हुए

चिड़िया टोल वन परिसर में तीन दिवसीय वनवासी लीला का हुआ शुभारंभ:कलाकारों ने दी मनमोहक प्रस्तुति, कलेक्टर अरविंद दुबे ,जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा शामिल हुए

ब्यूरो चीफ नरेन्द्र राय SJ न्यूज एमपी

लोकेशन रायसेन

रायसेन।रायसेन सिटी के चिड़िया टोल वन परिसर में तीन दिवसीय वनवासी लीला का हुआ शुभारंभ रविवार को हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत बब्लू मीणा , भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा कन्हैया सूरमा सहित कलेक्टर अरविंद दुबे इस आयोजन में शामिल हुए। इस दौरान कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी।
हम आपको यह बता दें कि शहर के सागर-भोपाल तिराहे पर स्थित चिड़िया टोल वन परिसर में मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से तीन दिवसीय वनवासी लीला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार रात जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा भाजपा के वरिष्ठ नेता कन्हैया लाल सूरमा, विधायक प्रतिनिधि बृजेश चतुर्वेदी, कलेक्टर अरविंद दुबे ने किया।
कलाकारों ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति…..
निषादराज गुहा के निर्देशक दुर्गेश सोनी बहरी के निर्देशन में कलाकारों द्वारा रामकथा पर प्रस्तुति दी मंच पर कलाकारों ने भगवान श्रीराम की लीलाओं का मंचन किया। इससे पहले कलाकारों ने गणेश वंदना और हनुमान जी की वंदना भी सजीव रूप से प्रस्तुत की।
मंच पर युवा बड़े कलाकारों ने निषादराज की कथा का मंचन करते जंगल में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम, लक्ष्मण, भारत और शत्रुघ्न जंगल में चारों भाई भ्रमण कर रहे थे। तभी उन पर एक जंगली जानवर ने हमला कर दिया। तब निषादराज ने आकर चारों राजकुमारों को बचाया। साथ ही उक्त जंगली जानवर को भगा दिया।
आवाज सुनकर अयोध्या नगरी के राजा दशरथ भी मौके पर आ गए। तब राजकुमारों ने पिता को बताया कि निषादराज ने हमें जंगली जानवर से बचाया है। ऐसी स्थिति में राजा दशरथ ने निषादराज को अपना पांचवां पुत्र मान लिया। इस तरह कलाकारों ने भगवान श्री राम की कथा का सजीव चित्रण करके सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!