पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का बुरहानपुर दौरा, विधायक शेरा की सक्रियता से कांग्रेस कार्यकर्त्ता में दिखा जोश।

शेख आसिफ ब्यूरो SJ न्यूज़ एमपी

पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद श्री दिग्विजय सिंह जी विधानसभा चुनाव को मद्देनजर कांग्रेस पार्टी के संगठन को नई मजबूती प्रदान करने में लगे है इसी क्रम में वह लगातार मध्यप्रदेश की हर विधानसभा स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं, मंडलम सेक्टर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे है. श्री दिग्विजय सिंह इसी को लेकर बुरहानपुर भी आए, यहाँ भी कांग्रेस के हर कार्यकर्त्ता के मन की बात को सुनकर आगामी चुनाव हेतु दिशा निदेश दिए. इस दौरान बुरहानपुर विधायक ठाकुर सुरेन्द्र सिंह शेरा भैया के साथ दिग्विजय सिंह जी अंतिम पंक्ति के कार्यकर्ताओं के साथ बैठे दिखाए दिए. साथ ही सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ भोजन करते भी दिखाए दिए.

बता दें विधायक शेरा भैया पिछली बार निर्दलीय चुनाव लड़कर जीते थे वही इस बार कयास लगायें जा रहे है कि वह कांग्रेस से चुनाव लड़ेंगे, पूर्व में राहुल गाँधी की भारत जोड़ो यात्रा के मध्यप्रदेश आगमन पर विधायक शेरा भैया द्वारा भव्य आगवानी की गई थी तो वही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के दौरे के दौरान भी शेरा काफी सक्रीय दिखाए देते रहे है साथी दिग्विजय सिंह के साथ विधायक शेरा भैया के काफी गहरे सम्बन्ध है दिग्विजय सिंह के दौरे के दौरान भी शेरा काफी एक्शन मोड़ में दिखाए दिए और कांग्रेस कार्यकताओं के साथ बैठक के दौरान भी दिग्विजय सिंह और सुरेन्द्र सिंह शेरा की जुगलबंदी देखने को दिखाए दी।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!