शेख आसिफ ब्यूरो SJ न्यूज़ एमपी खंडवा
![](https://i0.wp.com/sjnewsmp.com/wp-content/uploads/2023/05/IMG-20230524-WA0015.jpg?resize=1024%2C522&ssl=1)
बुरहानपुर। पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने भोपाल में लोक निर्माण मंत्री श्री गोपाल भार्गव एवं म.प्र.शासन में लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह से मुलाकात कर बुरहानपुर नगरीय क्षेत्र से प्रवाहित होने वाली ताप्ती नदी के किनारे वैडक्ट का निर्माण हेतु विशेष प्रावधान की स्वीकृति को लेकर विस्तृत चर्चा की। मंत्री गोपाल भार्गव ने श्रीमती चिटनिस को अतिशीघ्र स्वीकृति हेतु अश्वस्त किया। वहीं प्रमुख सचिव सुखवीर सिंह ने भारत सरकार को प्रस्ताव तुरंत भेजने की बात कही।
श्रीमती चिटनिस ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से मुलाकात के दौरान ताप्ती नदी के किनारे वायाडक्ट का निर्माण तथा रिवर फ्रंट डेव्हलपमेंट निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करने की बात कही। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि बुरहानपुर शहर की दक्षिण-पूर्वी सीमा की लगभग 4 किमी लंबाई से ताप्ती नदी प्रवाहित होती है। नदी के इसी किनारे पर इतनी ही लंबाई में ऐतिहासिक परकोटे की कोटवाल है। जिसमें 6 स्थानों पर द्वार निर्मित हैं। परकोटे के अंदर की बसाहट बहुत संकरी होने के कारण दिन में कई बार ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इंदौर-ईच्छापुर हाई-वे पर बुरहानपुर की सीमा पर बने ताप्ती पुल से नदी के किनारे-किनारे नागझीरी घाट तक लगभग 4 किमी की लंबाई में वायाडक्ट ( पुल) का निर्माण होने से शहरी यातायात का दबाव तो कम होगा ही साथ ही एक रिवर फ्रंट का निर्माण भी हो जाएगा जिससे नगर में सौन्दर्यीकरण भी हो जाएगा। यह पुल भोपाल में बड़े तालाब पर वी आई पी रोड पर बने पुल की तरह होगा। श्रीमती चिटनिस ने उपरोक्त प्रस्तावित कार्य के लिए अनुमानित राशि का आकलन कर उपयुक्त योजना में स्वीकृति की कार्यवाही हेतु संबंधितों को निर्देशित करने का अनुरोध किया। प्रमुख सचिव ने उक्त कार्य सी आर एफ के अंतर्गत शामिल कर स्वीकृति की कार्यवाही हेतु आश्वस्त किया है।
Leave a Reply