शहर कांग्रेस कार्यालय में हुआ नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान

इरफान अंसारी उज्जैन

शहर कांग्रेस कार्यालय में हुआ नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारियों का सम्मान

उज्जैन। क्षीरसागर स्थित शहर कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर नवनियुक्त कांग्रेस पदाधिकारी और विभीन्न प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया।

शहर कांग्रेस महासचिव बनने पर अजय राठौर, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर देवव्रत यादव, राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पंचायती राज रेणुका गांधी जन समस्या निवारण प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष कृष्णा यादव, बंबाखाना व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष वरुण शर्मा का सम्मान किया गया। साथ ही राहुल लोट को भी जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश भाटी ने कहा की मेहनत इतनी खामोशी से करो, सफलता शोर मचा दे। अपनी योग्यता वहां साबित होनी चाहिए जिससे कांग्रेस पार्टी को जनमानस में सम्मान प्राप्त हो और जनमानस से जुड़े। नेता प्रतिपक्ष रवि राय ने कहा कि आप सबके कार्यों की सराहना जनता के बीच होनी चाहिए। इस अवसर पर पार्षद छोटेलाल मंडलोई, महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सोनिया ठाकुर, निर्वाचन प्रभारी उज्जैन उत्तर श्याम जटिया, निर्भय त्रिवेदी, लक्ष्मी त्रिवेदी, जीवाजीगंज ब्लॉक प्रभारी चुन्नीलाल, लक्ष्मी नारायण उपाध्याय, आईटी सेल के अध्यक्ष अर्पण राठौर, राजेंद्र राठौड़, दानिश राठी, ब्लॉक अध्यक्ष वीरेंद्र गोसर, वरिष्ठ नेता चंद्रभान सिंह चंदेल, इंदर सिंह कुशवाह, प्रदेश सचिव असलम लाला, युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष अर्पित यादव, जिला उपाध्यक्ष प्रदेश शर्मा, प्रदेश महासचिव प्रतीक जैन, उज्जैन उत्तर विधानसभा अध्यक्ष यश जैन, दौलतगंज ब्लॉक प्रमुख रहीम लाला, महाराजवाड़ा कार्तिक चौक प्रभारी संचित शर्मा, हिमांशु शुक्ला आदि उपस्थित थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!