बजरंग दल ने गौ माता का किया अंतिम संस्कार, नांद्रा-पथराड़ के कार्यकर्ताओं ने दिया ‘गौ मातरम्’ को सम्मान
महेश्वर। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की महेश्वर प्रखंड इकाई के ग्राम समिति नांद्रा में एक गौ माता के गौ लोक गमन की सूचना मिलने पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने तत्काल कार्यवाही करते हुए गौ माता का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार सुनिश्चित किया।
सूचना मिलते ही बजरंग दल पथराड़ के ग्राम समिति अध्यक्ष विकास वर्मा , संयोजक विशाल वर्मा, मंत्री विष्णु चौहान , तुरंत नांद्रा पहुँचे। उन्होंने ग्राम नांद्रा के जेसीबी ऑपरेटर ऋतिक , राजू से संपर्क कर तत्काल जेसीबी मशीन बुलवाई। कार्यकर्ताओं ने गौ माता का अंतिम संस्कार पूरी श्रद्धा और विधि-विधान से किया, जिसमें नांद्रा और पथराड़ ग्राम समिति की कार्यकारिणी उपस्थित रही। इस अवसर पर, बजरंग दल ग्राम समिति नांद्रा-पथराड़ ने क्षेत्र के सभी गौ पालकों से मार्मिक अपील की है। उन्होंने कहा कि गौ माता के गौ लोक गमन पर उनका अंतिम संस्कार भी विधि-विधान से ही किया जाना चाहिए। उन्होंने गौ पालकों से आग्रह किया कि वे मृत गौ माता को रोड के सामने कतरगांव रोड पर, जहाँ ग्राम पंचायत कचरा डालती है, वहाँ न डालें। कार्यकर्ताओं ने आग्रह किया कि “गौ माता राष्ट्रीय माता हैं” और उनके ‘गौ मातरम्’ मृत शरीर का अंतिम संस्कार पूरे सम्मान और विधि-विधान से किया जाना चाहिए।
Leave a Reply