कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ एस आर आई मैं जुड़ जाए मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा :-श्री रणवीर सिंह रावत

शकील खान मनावर

*कार्यकर्ता पूर्ण निष्ठा के साथ एस आर आई मैं जुड़ जाए मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा :-श्री रणवीर सिंह रावत

मनावर:- यह देश का मामला है, इस देश की वोटर लिस्ट में ऐसे अवांछनीय तत्व जिनके कारण देश की निर्वाचन प्रणाली खतरे में पड़ सकती है उनको दूर करने के लिए एसआईआर की प्रक्रिया देश भर में हो रही है।

उक्त बात प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष एवं इंदौर संभाग संगठन संभागीय प्रभारी श्री रणवीर सिंह रावत ने एसआईआर की जिला बैठक के दौरान भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय में कही।

आगे उन्होंने कहा कि वर्तमान की रक्षा के लिए, भविष्य की सुरक्षा के लिए व देश की रक्षा के लिए एसआईआर जरूरी है हमारा एक-एक कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर जाकर इस अभियान में लगना चाहिए मतदाता सूची का शुद्धिकरण होगा इस अभियान को गंभीरता से लेना चाहिए

एस आई आर का देश भर में विपक्ष विरोध कर रहा है बिहार में हुआ इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं वर्ष 2003 में भी लगाया था

कांग्रेस पार्टी को आडो हाथ लेते हुए कहा कि विरोधी दल आज भाजपा पर एसआईआर के माध्यम से वोट चोरी का आरोप लगा रही है जबकि एसआईआर की प्रक्रिय कई बार हो चुकी है सिर्फ अंतर इतना है कि पहले होती थी तब पता नही चलता था और आज हो रही है तो पूरे देश को पता है

 कांग्रेस अब तक फर्जी वोटो से जीतते आई है तथा देश की सबसे बड़ी एजेंसी चुनाव आयोग को भी बदनाम कर राष्ट्रविरोधी कार्य मे लगी हुई है जबकि देश का चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से एसआईआर का कार्य कर रहा है।

*संगठन के कार्यो को मजबूती के साथ करेंगे:- चंचल पाटीदार*

वही भाजपा धार ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार ने भाजपा धार ग्रामीण जिले में अब तक के किये कार्यो का रिपोर्ट कार्ड पेश करते हुए कहा कि आगे भी संगठन के कार्य मजबूती के साथ किये जायेंगे तथा सभी कार्यकर्ताओं से एसआईआर के कार्य मे जुटने का आवाहन किया।

*इन्होंने भी किया सम्बोधित:-*

इस अवसर पर. राज्यसभा सांसद प्रदेश भाजपा महामंत्री डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी, जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम जी गुप्ता ने भी सम्बोधित करते हुए एसआईआर पर अपने विचार व्यक्त किये इस धार भाजपा ग्रामीण जिला बैठक में

 प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष इंदौर संभाग संगठन संभागीय प्रभारी श्री रघुवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री डॉक्टर सुमेर सिंह सोलंकी का प्रथम भाजपा धार ग्रामीण जिला कार्यालय पर आगमन में पर जिलाध्यक्ष चंचल पाटीदार के नेतृत्व में पुष्प मालाओं से गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

अतिथियो ने भारत माता, पण्डित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ काका शर्मा व आभार . जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा ने व्यक्त किया।

*यह रहे मंचासीन:-*

इस दौरान इंदौर संभाग संगठन प्रभारी रघुवीर सिंह रावत प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी , भाजपा ग्रामीण जिला अध्यक्ष चंचल पाटीदार पूर्व मंत्री रंजना बघेल, पूर्व सांसद छतरसिह दरबार, पूर्व जिलाध्यक्ष मोहन भायल , जिला प्रवासी प्रभारी हुकुम गुप्ता जिला पंचायत धार अध्यक्ष सरदार सिंह मेडा अभियान के जिला संयोजक अंबाराम पाटीदार मंचासीन रहे।

इसअवसर पर जनपद अध्यक्ष , जिला पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा जिला अध्यक्ष, मण्डल अध्यक्ष, जिला पंचायत सदस्य , जनपद प्रतिनिधि जनप्रतिनिधिगण, एसआईआर के विधानसभा व मण्डल प्रभारी के अलावा आपेक्षित श्रेणी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे..!

दिनांक 28/11/2025

फोटो… 1

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!