बुरहानपुर जिले के शाहपुर नगर स्थित सांदीपनि शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाहपुर में शासन के निर्देशानुसार संविधान दिवस मनाया गया। इस अवसर पर भाषण प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया उक्त प्रतियोगिताएं विद्यालय सभागार में आयोजित की गई जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यार्थी एवं निबंध प्रतियोगिता में 12 विद्यार्थी तथा चित्रकला प्रतियोगिता में 20 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर प्रारंभ किया गया। एवं प्राचार्य महोदय के उद्बोधन पश्चात अन्य प्रतियोगिताओं को आयोजित किया गया। इस अवसर पर श्री दीपक चौधरी, श्री प्रकाश इसके,श्री लक्ष्मण चौधरी, श्रीमती लक्ष्मी सेंगमिरे भी उपस्थित रहे।प्रतियोगिताओं के संचालन हेतु श्रीमती अर्चना बखाल, श्रीमती नेहा जगताप,श्री रोहित तायडे,श्री आकाश चौधरी, श्रीमती संगीता ढगे आदि ने किया। भाषण प्रतियोगिता अंतर्गत प्रथम स्थान कु.माधुरी समाधान वाघ कक्षा 11वीं ए, द्वितीय स्थान कु.मुस्कान राजेश सिरतुरे कक्षा 12वीं बी, तृतीय स्थान कु.लक्ष्मी किशोर ससाने 9वी सी, तथा निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कु.श्रुति गजानन चौधरी 9वी बी, द्वितीय स्थान कु.कीर्ति विनोद पाटील 9वी बी, तृतीय स्थान यशराज मनोहर चौधरी दसवीं ए, साथ ही चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नंदिनी विनोद अवसरमल कक्षा 10वीं, द्वितीय स्थान प्रियंका मानिक आटोड़े कक्षा 12वीं बी, एवं तृतीय स्थान साक्षी विजय बारी कक्षा 12वीं ए ने प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रार्थना सभा में प्राचार्य महोदय के मार्गदर्शन में संविधान उद्देशिका का वाचन श्री रविंद्र चांदने द्वारा किया गया जिसे सभी छात्र-छात्राओं ने दोहराया।
Leave a Reply