सी.सी.आई. द्वारा अब कपास खरीदी कृषक के उत्पादन अनुसार की जायेगी
खरगोन 25 नवंबर 2025। भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई) द्वारा जिले में कृषकों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 14.01 क्विंटल प्रति हेक्टेयर कपास खरीदी कार्य किया जा रहा है। कृषकों को इससे अधिक उत्पादन प्राप्त हुआ है उसको दृष्टिगत रखते हुए भारतीय कपास निगम लिमिटेड (सी.सी.आई) द्वारा 25 नवंबर 2025 द्वारा अब कृषकों से उनकी उत्पादित कपास का जितना उत्पादन प्राप्त हुआ है उसके अनुसार अब खरीदी की जावेगी।
उप संचालक कृषि श्री एसएस राजपूत ने बताया कि उत्पादन का प्रमाण पत्र संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी द्वारा जारी किया जाएगा। आज दिनांक को खरीदी केन्द्र बड़वाह में कृषक श्रीमती रेखा शाह, श्रीमती कविता शाह तथा खरीदी केन्द्र खरगोन में कृषक श्री दिनेश पटेल को कपास उत्पादन प्रमाण पत्र जारी कर उनकी उपज खरीदी की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। संबंधित क्षेत्र के कृषि अधिकारी द्वारा कपास खरीदी केन्द्र मण्डी पर ही प्रमाण पत्र जारी किये जायेगें।
Leave a Reply