एकल सचिव विकास जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, केंद्रीय कार्यकारणी ने विकास जैन को बनाया एकल प्रभाग P 7 का जागरण शिक्षा प्रभारी
गुना। एकल अभियान केंद्रीय कार्यकारणी के अध्यक्ष श्री सुमन चंद्र धीर की अध्यक्षता में 21 नवंबर को आयोजित केंद्रीय कार्यकारणी कोर (cct) आभासी बैठक में प्रभागों से प्राप्त समिति व सेवावृत्ति कार्यकर्ताओं के दायित्व परिवर्तन हेतु प्रस्तावों पर विचार विमर्श हुआ और सर्वसम्मति से विभिन्न निर्णय लिए गए जिसमें एकल अभियान मध्यभारत चम्बल भाग अंचल गुना से विकास जैन नखराली को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रभाग P 7 जागरण शिक्षा प्रभारी का नवीन दायित्व प्रदान किया गया जिसकी घोषणा शनिवार को केंद्रीय कार्यकारणी महामंत्री डॉ ललन शर्मा द्वारा पत्र जारी कर की गई। इस घोषणा के बाद केंद्रीय कार्यकारणी श्री जैन से अपेक्षा करती हे कि आप गुना अंचल के साथ साथ मध्यप्रदेश, महाकौशल एवं राजस्थान राज्य में अपनी सेवाएं देते हुए एकल अभियान को गति देने में सहयोग प्रदान करेंगे। साथ ही श्री जैन को केंद्रीय दायित्व मिलने पर एकल कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त हे ओर उन्होंने श्री जैन को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की साथ ही श्री जैन ने इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने पर केंद्रीय नेतृत्व का आभार धन्यवाद ज्ञापित किया। बता दे कि विकास जैन ने एकल अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने अपने कुशल नेतृत्व का परिचय दिया और कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चले। इस दौरान उन्होंने अपनी कार्यक्षमता से केंद्रीय नेतृत्व को प्रभावित किया. शनिवार को शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें प्रभाग P 7 जागरण शिक्षा प्रभारी नियुक्त किया।
Leave a Reply