351 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से गूंजा श्री कृष्ण बालाजी नगर,हुआ भूमिपूजन

शेख आसिफ खंडवा

351 ब्राह्मणों के मंत्रोच्चार से गूंजा श्री कृष्ण बालाजी नगर,हुआ भूमिपूजन

 केदारेश्वर महादेव मंदिर का भूमि पूजन भव्य आध्यात्मिक आयोजन के साथ सम्पन्न,आज श्री कृष्ण बालाजी नगर, ओंकारेश्वर रोड सनावद में आध्यात्म, परंपरा और आधुनिक विकास का अनूठा संगम दिखाई दिया, जब ओंकार क्षेत्र के 351 ब्राह्मणों द्वारा वेदमंत्र, मंत्र उपचार और रुद्री पाठ के बीच केदारेश्वर महादेव मंदिर का पवित्र भूमि पूजन सम्पन्न हुआ। पूरे वातावरण में दिव्यता, भक्ति और उत्साह की अनूठी छटा बिखरी रही।

बालाजी ग्रुप खंडवा के संस्थापक एवं समाजसेवी रितेश गोयल ने बताया कि यह ओंकारेश्वर क्षेत्र में बालाजी ग्रुप की पहली कॉलोनी है, जिसमें केदारेश्वर महादेव का भव्य मंदिर आध्यात्मिक केंद्र के रूप में विकसित किया जा रहा है।

कॉलोनी के मंदिर में स्थायी पुजारी,नियमित दर्शन–आरती,इच्छुक श्रद्धालुओं के लिए विशेष पूजा-अभिषेक,अनुष्ठान व धार्मिक कार्यक्रमों की सुविधा उपलब्ध रहेगी। इससे क्षेत्र के निवासियों और पर्यटकों को एक ही स्थान पर धार्मिक सेवाएं मिल सकेंगी।

क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन की विशेष सुविधा

कॉलोनी से पर्यटकों एवं दर्शनार्थियों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध रहेगी, जिसके माध्यम से वे आसानी से केदारेश्वर महादेव, ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, 81 फीट ऊंची तिरुपति बालाजी भगवान की प्रतिमा, दादाजी मंदिर, सिंगाजी महाराज मंदिर आदि के दर्शन कर सकेंगे। व्यवस्था के अनुसार गाड़ी श्रद्धालुओं को ले जाकर दर्शन करवाएगी और फिर कॉलोनी वापस छोड़ेगी।

 विशेष मार्केट की व्यवस्था की तैयारी की जा रही है जिससे रात में बाजार खुला रहे और पर्यटन को बढ़ावा मिले।

सिंहस्थ जैसे बड़े आयोजनों के दौरान यह मार्केट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा और क्षेत्र के व्यापारिक विकास को नई गति देगा।

हॉलिडे होम जो बनेंगे आय का नया जरिया

बालाजी ग्रुप की इस प्रीमियम कॉलोनी में आधुनिक हॉलिडे होम भी प्रारंभ किए जा रहे है। जो कि अलग-अलग साइज में निर्मित किए जा रहे हैं। इन्हें हॉलिडे होम के रूप में उपयोग कर सकेंगे।

विशेष बात यह है कि होलीडे होम को किराए पर चलाने की प्रोफेशनल व्यवस्था भी उपलब्ध रहेगी।

इससे खरीदारों को नियमित आय का अवसर मिलेगा और यह प्रोजेक्ट व्यापारिक दृष्टि से भी अत्यंत लाभकारी साबित होगा।

यह प्रोजेक्ट ओंकारेश्वर आने वाले पर्यटकों एवं यात्रियों के लिए भी एक प्रीमियम ठहराव स्थल के रूप में विकसित होगा।

 आधुनिकता और अध्यात्म का उत्कृष्ट संगम

कॉलोनी में तेजी से आधुनिक सुविधाएं रहेगी जिसमें अंडरग्राउंड लाइटिंग, अंडरग्राउंड ड्रेनेज सिस्टम, मल्टीपरपस गेम कोर्ट साथ ही इंडोर गेम्स के साथ भव्य क्लबहाउस भी बनेगा।

इन सब से यह ओंकारेश्वर क्षेत्र का सबसे उन्नत एवं आकर्षक प्रोजेक्ट बन रहा है

 श्री कृष्णा बालाजी नगर धर्म, पर्यटन, व्यापार और आधुनिक जीवनशैली का परफेक्ट संगम होगा।

तेज गति से हो रहा विकास कार्य इस कॉलोनी को क्षेत्र का सबसे प्रमुख और बहुआयामी केंद्र बनाने की दिशा में अग्रसर है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!