भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा छोटी वेगलगांव एवं अट्ठा पहुँची, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत रहे मौजूद

SJ न्यूज़ सोण्डवा तहसील रिपोर्टर मोहसिन मंसूरी की रिपोर्ट

भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा छोटी वेगलगांव एवं अट्ठा पहुँची, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत रहे मौजूद।

आलीराजपुर – जनजातीय अस्मिता और भगवान बिरसा मुंडा के त्याग व विरासत को जन–जन तक पहुँचाने हेतु निकाली गई भगवान बिरसा मुंडा गौरव यात्रा आज ग्राम छोटी वेगलगांव एवं अट्ठा पहुँची।

ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक फूलों से स्वागत किया और बिरसा मुंडा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त की।

यात्रा में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि जयपालसिंह खरत प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

उन्होंने ग्रामवासियों को बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष, जनजातीय स्वाभिमान और राष्ट्रप्रेम के संदेशों से अवगत कराया।

खरत ने कहा कि यह गौरव यात्रा जनजातीय समाज की सांस्कृतिक पहचान और आत्मगौरव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर उमराली भाजपा मंडल अध्यक्ष नानसिंह रावत,छोटी वेगलगांव सरपंच मजान चौहान,अट्ठा सरपंच खेमराज सोलंकी,लक्ष्मण बारिया,गुलाब रावत,सहित बड़ी संख्या में महिलाएं और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

गौरव यात्रा जनजातीय समाज के स्वाभिमान, संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों को नई ऊर्जा प्रदान कर रही है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!