SJ न्यूज़ सोण्डवा तहसील रिपोर्टर मोहसिन मंसूरी की रिपोर्ट
जन्म शताब्दी वर्ष हेतु विशेष गोष्ठी संपन्न, पढ़िए पूरी खबर SjNewsMp के साथ।
आलीराजपुर — अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार ममतामई, करुणा मई,परम वन्दनीया माता भगवती देवी शर्मा आचार्य के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के लिए तहसील संयुक्त समन्वयक समिति -सोंडवा की विशेष गोष्ठी सम्पन्न,गायत्री परिवार तहसील संयुक्त समन्वयक समिति की मासिक गोष्ठी गायत्री प्रज्ञा पीठ व प्रज्ञा मंडल सिलोटा में आयोजित की गई, जिसमें गायत्री परिवार के जिला समन्वयक श्री संतोष जी वर्मा, युवा प्रकोष्ठ जिला संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह भयड़िया, तहसील समन्वयक श्री राम लाल तोमर, सह समनवयक श्री इंग्लेश तोमर,नव चेतना केंद्र सोंडवा प्रभारी श्री कृष्णा सोलंकी, आदि ने दीप प्रज्जवलित,ओर देव पुजन कर गोष्ठी की शुरुआत की। गोष्ठी में सत्संकल्प पाठ का वाचन तहसील सह समन्वयक श्री सुरसिह चौहान ने किया। प्रज्ञा गीत श्री लालसिंह डोडवा,ओर रविन्द्र सिंह जमरा के द्वारा गाया गया।युवा प्रकोष्ठ संयोजक श्री देवेन्द्र सिंह भयड़िया ने संबोधित करते हुए कहा कि *माता जी की जन्म शताब्दी वर्ष 2026 मे कई अनेक बड़े आयोजन होना है हमें कही पर शामिल होना है*, ओर हर परिस्थिति में हमें सतर्क रहना है , *श्री संतोष जी वर्मा ने उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए महाभारत के युद्ध श्री कृष्ण ओर अर्जुन के संवाद को सुनाते हुए कहा कि जब अर्जुन युद्ध नहीं करना चाहते थे तो, भगवान श्री कृष्ण ने उसे समझाया कि यह सब राक्षस, ओर अधर्मी है,इनका संहार करने के लिए ही तुम्हारा जन्म हुआ। मैंने इनको कब से मार दिया है,बस तुझे सिर्फ इनके शरीर पर वार करना है, और इस महाभारत की विजय का श्रैय लेना है,उसी प्रकार हम सभी गायत्री परिजनों का बहुत बड़ा सौभाग्य है कि हमारे गुरुदेव परम पूज्य,युग ॠषि वेदमुर्ति तपोनिष्ठ पंडित श्री राम शर्मा आचार्य ने युग परिवर्तन कर दिया है, हमें सिर्फ इसका श्रैय लेने के लिए सामुहिक रुप से साधना, स्वाध्याय, करते रहना चाहिए*। श्री संतोष जी वर्मा ने बताया कि गायत्री परिवार द्वारा *परम पूज्य गुरुदेव पं. श्री राम शर्मा आचार्य जी ने संकल्प लिया कि मानव में देवत्व का उदय हो ओर धरती पर स्वर्ग का अवतरण हो, इसके लिए गायत्री परिवार द्वारा साधना,शिक्षा, स्वास्थ्य स्वच्छता, स्वावलंबन, पर्यावरण, नारी जागरण,व्यसन मुक्ति व कुरीति उन्मूलन अभियान क्षेत्रों में संचालित किए जा रहे हैं। इससे व्यक्ति में आमुलचुल परिवर्तन होगा। ओर युग परिवर्तन संभव होगा*।गोष्ठी में सभी प्रज्ञा मंडल के संचालको ने अपनी प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। *गोष्ठी में तहसील सह समन्वयक ओर विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय आलीराजपुर के वालिंटियर श्री इंग्लेश तोमर ने उपस्थित परिजनों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय आलीराजपुर से सभी प्रकार के कानुन की सलाह तथा किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो,उसका नि: शुक्ल निराकरण किया जाता है, हम सभी को इन योजनाओं का लाभ लेना चाहिए ओर जो कानून के लिए किसी भी प्रकार कि जानकारी लेना चाहते हैं,वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला न्यायालय आलीराजपुर से या वालिंटियर श्री इंग्लेश तोमर से सम्पर्क कर सकते* ओर श्री इंग्लेश तोमर ने सभी मंडल के संचालको को अपने अपने प्रज्ञा मंडल, महिला मंडल ओर युवा मंडल में किए जा रहे कार्यों का रिकार्ड व्यवस्थित रखने को कहा।। गोष्ठी में श्री हरेसिह कनेश,आकाश डावर,देविसिंह चौहान,जतन चौहान, कमलेश सोलंकी,धनसिह तोमर, राधेश्याम मोरी आदि उपस्थित रहे। गोष्टी का संचालन युवा प्रकोष्ठ तहसील संयोजक श्री लालसिंह डोडवा ने किया,ओर आभार तथा शांति पाठ श्री नेवलसिह ने किया।
Leave a Reply