सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के निमित्त वृद्धाश्रम में लगाया “एक पेड़ मां के नाम

सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 साल के निमित्त वृद्धाश्रम में लगाया “एक पेड़ मां के नाम”

गुना। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के विकसित भारत के अमृत काल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 11 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाएं जा रहे “संकल्प से सिद्धि अभियान” के अंतर्गत रविवार को महिला मोर्चा केंट मंडल द्वारा सेवा भारती आनंद धाम वृद्धाश्रम केंट गुना में भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार की अध्यक्षता में “एक पेड़ मां के नाम” अभियान चलाकर वृद्धजनों के साथ फल दार एवं छाया दार पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्षbसविता गुप्ता, भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं कैंट मंडल प्रभारी रविंद्र रघुवंशी, जिला मीडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, केंट मंडल अध्यक्ष रामकुमार शर्मा, भाजपा उपाध्यक्ष उषा खटीक, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष राजेश राजपूत, केंट महिला मोर्चा अध्यक्ष रजनी ओझा, हेमा अग्रवाल, कमला मेर, निक्की सोहेल , रश्मि अग्रवाल, रेखा ओझा, अनुपमा अग्रवाल, मनाली कटारिया, रानी ओझा, हेमा धाकड़, कमलेश जैन, छाया वाल्के आदि उपस्थित रही।

 जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने आम जन से आग्रह करते हुए कहा कि पेड़ हे तो जीवन हे। “प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण के लिए सभी नागरिकों को आगे आकर इस अभियान में शामिल होकर जन आंदोलन बनाएं। ‘एक पेड़ मां के नाम’ केवल एक पौधा रोपने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि भावनाओं और जिम्मेदारी का संगम है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!