पंधाना में उड़े हंसी के फव्वारे गम्मत देखकर हंसी के साथ लोटपोट हुए दर्शक

शेख आसिफ खंडवा

पंधाना में उड़े हंसी के फव्वारे गम्मत देखकर हंसी के साथ लोटपोट हुए दर्शक

बालाजी ग्रुप खंडवा के द्वारा पंधाना के माणकचंदानी बालाजी नगर कॉलोनी में निमाड़ी हास्य गम्मत का आयोजन किया गया। जिसको देखकर दर्शक हंसी से लोटपोट हो गए।

 बालाजी ग्रुप के संस्थापक और समाज सेवी कॉलोनाइजर रितेश गोयल ने बताया कि बालाजी ग्रुप के द्वारा ग्रामीण अंचल में सांस्कृतिक धरोहरों को सहेजने के नवीन प्रयास किया जा रहे हैं, उसी के अंतर्गत शुक्रवार रात को पंधाना की सर्वश्रेष्ठ कॉलोनी माणकचंदानी बालाजी नगर में निमाड़ी हास्य गम्मत का आयोजन किया गया, जिसमें देशगांव की टीम के द्वारा गम्मत प्रस्तुत की गई। सबसे पहले बालाजी भगवान को दीप प्रज्वलित करके विधिवत रूप से कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जनपद अध्यक्ष महेंद्र सावनेर, भाजपा मंडल अध्यक्ष हिमांशु प्रजापति, ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की सुरेखा दीदी, बालाजी ग्रुप के योगेश गोयल, चुन्नीलाल माणकचंदानी, रितेश मिश्रा, पिंकू अग्रवाल, अशोक कुमार सुखवाल, आशीष माणकचंदानी, संदीप सिंह, प्रीतम गोयल, अजय अटूट, करणी सेना के जयपाल सिंह राजपुरा, सत्येंद्र सिंह दीवाल, शैलेन्द्र सिंह तोमर, सुरेन्द्र सिंह श्री कृष्णा एकेडमी, आदि मौजूद रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!