आतंकवादियों द्वारा 26 लोगों की निर्मम हत्या के विरोध में सामजिक संगठनों ने दिया ज्ञापन
गैरतगंज। कश्मीर के पहलगाम के बायसरन में मंगलवार दोपहर लगभग तीन बजे आतंकियों ने पर्यटकों से उनका धर्म पूछ कर 26 लोगों उनकी निर्मम हत्या करदी।
आतंकवादीयों की इस कायराना हरकत से नाराज गैरतगंज श्री हिन्दू उत्सव समिति, सकल दिगम्बर जैन समाज, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, सनातन सेना के नेतृत्व में श्री राम जानकी बड़े मंदिर से बड़ी संख्या मे लोग इकट्ठा हुये ओर आतंकवादियों पर कठोर कार्यवाही की मांग करते हुये पेदल रेली के रुप मे अनुविभगीय कार्यालय पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार दिलीप द्विवेदी को ज्ञापन दिया।
Leave a Reply