अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने आज चना, मसूर, सरसों के समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा।
अशोकनगर कलेक्टर आदित्य सिंह ने आज चना, मसूर, सरसों के समर्थन मूल्य पर की जा रही खरीदी हेतु उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर उपार्जन केंद्रों की व्यवस्थाओं को देखा।
इस दौरान उन्होंने उपार्जित अनाजों की गुणवत्ता को भी चेक किया।निरीक्षण के दौरान अशोकनगर वेयरहाउस के गोदाम क्रमांक 6, गोदाम क्रमांक 9 तथा सेवा सहकारी समिति के सत्यम वेहार हाउस का निरीक्षण किया गया। उन्होंने समिति प्रबंधकों को निर्देशित किया कि उपार्जन केंद्रों पर किसानों के लिए ठंडा पेयजल, छाया की व्यवस्था की जाए। साथ ही तोल कांटों की संख्या बढ़ाई जाए। उन्होंने किसानों की फसलों की तुलाई समय पर किये जाने के निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान किसानों से संवाद कर उपार्जन केन्द्रों की व्यवस्थाओं के बारे में पूछा।*
Leave a Reply