मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी ने मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, सिर्फ भाजपा विधायकों को 15 करोड़ देकर, कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव कर रही भाजपा सरकार

 शकील खान मनावर 9755 4987 52

मध्य प्रदेश नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार जी ने मध्य प्रदेश सरकार पर लगाया आरोप, सिर्फ भाजपा विधायकों को 15 करोड़ देकर, कांग्रेस विधायकों के साथ भेदभाव कर रही भाजपा सरकार?

मध्य प्रदेश की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष माननीय उमंग सिंगार जी ने मध्य प्रदेश की सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा के सरकार विकास के नाम पर जनता के साथ भेदभाव कर रही है। सरकार भाजपा विधायकों को 15 करोड़ रुपए दे रही है मगर इसके बिल्कुल विपरीत कांग्रेस विधायकों को इससे अछूता रखकर जनता के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न कर रही है। कांग्रेस विधायकों को क्षेत्र के विकास के लिए महज ₹2.5 करोड़ की राशि दी जाति है। ये राशि हमारे लिए विकास के नाम पर सिर्फ ऊंठ के मुंह में जीरे के समान है क्या इससे क्षेत्र का विकास संभव है?

विधानसभा का प्रत्येक सदस्य जनता के द्वारा चुन कर आता है। विधायक कांग्रेस से हो या भाजपा से, हर विधायक जनता की जनसमयाओं का निराकरण करना चाहते हैं जिसके लिए सरकार का सहयोग आवश्यक होता है क्या सरकार का हमारे विधायकों के साथ ऐसा भेदभाव वाला रवैया ठीक है? अब देखना उचित होगा कि मध्य प्रदेश शासन के नेता प्रतिपक्ष के इस बयान के बाद क्या कांग्रेस विधायकों को अपने क्षेत्र में विकास के लिए राशि बढ़ाई जाएगी या नहीं।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!