बड़वाह-देश के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है।जिसे हरेक वर्ग के लोग हर्षोउल्लास के साथ मनाते है।पांच दिनों तक मनाए जाने वाला यह पर्व जीवन को खुशहाल बनाने के साथ ही होली के रंग भाईचारे को मज़बूत बनाते है।यह बात सामाजिक विचार मंच (म.प्र.) के संयोजक डॉ.एन.एस. सोलंकी ने कहते हुए सभी को रंगपंचमी की हार्दिक बधाई दी।सामाजिक विचार मंच (म.प्र.)व जयभीम बचत संस्था के द्वारा रंगपंचमी फाग उत्सव के रूप में आशीर्वाद भवन शर्मा कालोनी में सुबह 11 बजे से मनाई गई।जयभीम बचत संस्था के अध्यक्ष पीएन कांदौडे ने सभी साथियो को रंग लगाकर बधाई दी।निमाड़ी फाग के कलाकार टीसी गोखले ने निमाड़ी गीतों की प्रस्तुति से सभी का मन मोह लिए।कराओके के गायक कलाकार शंकर साँवले ने होली के गीतों से समा बांधा,बाकी सभी साथियो ने होली के बधाई संदेश देकर फाग उत्सव को और भी रंगीन बना दिया।फिल्मी गीतों पर सभी ने झूम कर नृत्य करते हुए गीत गाये।इस अवसर पर पी.एल. भालसे,एन.के. कोचले,रघुनाथ खेडेकर,दिनेश कोठिया,देवेंद्र कर्मा,विजय वर्मा,टीआर भार्गव,सूरज गौड़,गोपाल कोचले,सुनील कड़ोले,कैलाश ईटारे, मुकेश डोडवे,महेंद्रसिंह सोलंकी,सहित साथीगण मौजूद थे।कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव बीआर अवचरे ने किया व आभार राजा सोलंकी ने माना।
Leave a Reply