शहर के सिविल लाइन रोड पर ईदगाह मार्केट के पास एक रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर एक युवक ने युवती को गोली मार दी

लोकेंद्र सिंह परमार

शहर के सिविल लाइन रोड पर ईदगाह मार्केट के पास एक रेस्टोरेंट में मंगलवार दोपहर एक युवक ने युवती को गोली मार दी।

लड़की रेस्टोरेंट में डोसा खाने गई थी। इसी दौरान युवक से उसका विवाद हो गया और लड़के ने अवैध कट्टे से लड़की के सीने में गोली मार दी। घटना में गंभीर रूप से घायल लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शहर के छोटी देवी मंदिर के पास निवासी पप्पू जैन की बेटी 23 वर्षी अमीषा जैन आज दोपहर रेस्टोरेंट में डोसा खाने गई थी। वहां पहले से मामौन निवासी 24 वर्षीय कपिल तिवारी मौजूद था। कपिल में रेस्टोरेंट में अमीषा से कुछ बात की। इसी दौरान दोनों का विवाद हो गया। गुस्से में आकर युवक ने अपने 315 बोर अवैध कट्टे से लड़की के ऊपर फायर कर दिया। गोली लड़की के सीने में जा लगी। रेस्टोरेंट में चीख पुकार मच गई। मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने तत्काल लड़के को पकड़ लिया। मौके पर मौजूद लोगों ने लड़के के हाथ से कट्टा छीन लिया और पुलिस को सूचना दी। जानकारी लगते ही कोतवाली थाना पुलिस नौकरी पर पहुंची और लड़के को हिरासत में लेकर थाने ले गई। इसके बाद एंबुलेंस बुलाकर लड़की को तुरंत जल अस्पताल भेजा गया।

जिला अस्पताल पहुंची एसपी

घटना की जानकारी लगते ही एसपी मनोहर मंडलोई पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने लड़की के परिजनों से पूछताछ की। इस दौरान अस्पताल के गेट बंद कर दिए गए। प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस की मौजूदगी में लड़की को झांसी रेफर किया गया।

प्रेम प्रसंग का बताया जा रहा मामला

मौके पर मौजूद लोगों ने पूरा मामला प्रेम प्रसंग का बताया है। हालांकि पुलिस ने अब तक इस बारे में कोई बयान जारी नहीं किया है। पुलिस लड़के से घटना के बारे में पूछताछ कर रही है। पूरी घटना को लेकर बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग कोतवाली में जमा हो गए हैं। सुरक्षा के तौर पर कोतवाली के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!