प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने जिले में 1 लाख 36 हजार सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद ,प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने बूढ़े बालाजी पर लगी स्टाल पर बनाएं सदस्य

मोहन शर्मा म्याना

प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने जिले में 1 लाख 36 हजार सदस्य बनने पर कार्यकर्ताओं को दिया धन्यवाद ,प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने बूढ़े बालाजी पर लगी स्टाल पर बनाएं सदस्य

सदस्यता अभियान को लेकर प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने की कार्यकर्ताओं के साथ बैठक

गुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और समृद्ध भारत बनाने के उद्वेश्य से भाजपा संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 को सर्वव्यापी बनाने हेतु शनिवार को स्थानीय होटल जी के गार्डन गुना में संगठन पर्व” सदस्यता अभियान 2024 की कामकाजी बैठक संपन्न हुई। बैठक में गुना जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के कुशल नेतृत्व में शनिवार को 1 लाख 36 हजार199 नवीन भाजपा के सदस्य बनाकर गुना जिला प्रदेश के टॉप टेन में शामिल हो गया हे। जिसको लेकर प्रभारी मंत्री श्री राजपूत ने मंच से जिले के सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद आभार जताते हुए 25 सितंबर तक जिले को मिले लक्ष्य को पूरा करने का आग्रह किया। इसी के साथ ही प्रभारी मंत्री ने बूढ़े बालाजी क्षेत्र पर भाजपा द्वारा लगाएं गए सदस्यता अभियान स्टाल पर पहुंचकर बड़ी संख्या में लोगों को ऑनलाइन भाजपा की सदस्यता दिलाकर उनका माल्यार्पण कर सम्मानित किया और भाजपा परिवार में सम्मिलित होने पर बधाई दी। इससे पूर्व बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा की भाजपा के समस्त कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठ नेतृत्व के कारण ही गुना प्रदेश में टॉप टेन पर आया हे इसके लिए में संगठन के एक एक कार्यक्रताओं को इस उपलब्धि के लिए श्रेय देता हु और उनको बधाई शुभकामनाएं देते हुए भरोसा दिलाता हु की कार्यकर्ताओं की मेहनत और परिश्रम से हम जल्द ही जिले को मिले 2 लाख 73 हजार के लक्ष्य को पूर्ण करेंगे। मिडिया प्रभारी विकास जैन ने बताया की संगठन पर्व सदस्यता अभियान 2024 के तहत भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा गुना जिले की चारों विधानसभाओ को मिलाकर 2 लाख 73 हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया हे। जिसको लेकर बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री सिकरवार ने कहा की जिले में वृहद स्तर पर चलाएं गए सदस्यता अभियान फल स्वरूप शनिवार के दिन तक गुना विधानसभा में 46हजार 65 सदस्य बने, बमोरी विधानसभा में 33हजार 165 सदस्य बने, चाचौड़ा विधानसभा में 30 हजार 165 तो वही राधौगढ़ विधानसभा में भी 27 हजार 821 नवीन सदस्य बनाकर गुना जिले में कुल 1 लाख 36 हजार 199 से अधिक नवीन भाजपा सदस्य बनाकर प्रदेश में गुना जिला टॉप टेन में आया है। बैठक में जिला संगठन प्रभारी गोपाल आचार्य सहित जन प्रतिनिधि, प्रदेश सदस्य और सदस्यता टोली के सदस्य में गुना और केंट मंडल कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!