कन्हरगाँव में जन शिक्षा केन्द्र स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन
कन्हरगांव – जन शिक्षा केंद्र कन्हरगांव में केंद्र की 32 शालाओं के सभी संस्था प्रमुखों की समीक्षा बैठक का आयोजन केंद्र में किया गया।बैठक के संबंध में जानकारी देते हुए जन शिक्षक वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि शिक्षा विभाग के द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन एवं संचालन के संबंध में समीक्षा की गई। पुस्तक प्राप्ति एवं वितरण, एन.ए. एस.की तैयारी, ओलंपियाड की तैयारी,मध्यान भोजन कार्यों की समीक्षा,निपुण भारत अभियान की लक्ष्य प्राप्ति। पुस्तक प्राप्त एवं वितरण समीक्षा, दीक्षा एप कोर्ष पर चर्चा,मध्यान्ह भोजन योजना पर चर्चा,यू डायस पर चर्चा,नवभारत साक्षरता अभियान परीक्षा पर कार्य संपादन आदि विषयों पर वन टू वन समीक्षा की गई। बैठक में जन शिक्षा केन्द्र प्रभारी संतोष माटे,जन शिक्षक वीरेन्द्र शर्मा, एजाज खान के साथ सभी संस्था प्रमुख उपस्थित रहें।
Leave a Reply