SJ न्यूज़ सोण्डवा तहसील रिपोर्टर मोहसिन मंसूरी की रिपोर्ट
बखतगढ़ पुलिस ने किया अंधे कत्ल का खुलासा
अलिराजपुर (बखतगढ़)-01.07.2024 को थाना बखतगढ़ के ग्राम कोसारिया में रेवजी के खेत में गाँव के ही शम्भु पिता रामसिंह पराड उम्र 45 वर्ष का शव पाया गया । घटनास्थल का तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल व अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), अनुभाग अलीराजपुर अश्विनी कुमार द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। मौके पर डॉग स्काट को बुलाया गया। सायबर सेल प्रभारी प्र.आर. 06 दिलीप के द्वारा भी घटनास्थल पर आकर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्रित किये । प्रकरण में शॉर्ट पी.एम. रिपोर्ट प्राप्त होने पर अज्ञात आरोपी के विरुद्ध धारा 103 (1) बी. एन. एस. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक राजेश व्यास ने प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) अनुभाग अलीराजपुर अश्विनी कुमार तथा डी.एस.पी. महिला सेल बी. एल अटोदे को आवश्यक निर्देश दिये तथा थाना प्रभारी निरीक्षक आशा बामनिया के नेतृत्व में अनुसंधान टीम का गठन किया। टीम के द्वारा गाँव के लगभग 25 – 30 लोगो से पृथक पृथक पूछताछ की गई। मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। सक्रिय मुखबिर तन्त्र की सूचना पर घटना के बाद से ही गाँव से गायब किरण पिता कमजिया उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कोसारिया, पटेल फलिया को सूरत, गुजरात से अभिरक्षा में लिया जाकर उससे मनोवैज्ञानिक रुप से पुछताछ की गई। तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों को साथ में जोडते हुए की गई पूछताछ में आरोपी ने मृतक की हत्या करना स्वीकार किया।
आरोपी किरण ने पूछताछ पर बताया कि दिनांक 30.06.2024 की शाम 07 बजे के लगभग उसने और मृतक शम्भु ने भाऊ निवासी किलोडा फाटा, ग्राम कोसारिया के घर साथ में बैठकर शराब पी। वहाँ से वापस आते समय रामसिंह निवासी जमन्या पानी के खेत की मेड पर उसका शम्भु से विवाद हो गया, दोनो झगडने लगे तो खेत मालिक रामसिंह एवं उसके भाई रेवजी दोनो ने, उन्हे वहाँ से जाने को बोला । थोडी देर बाद रेवजी के खेत के पास शम्भु द्वारा किरण को उसकी मा के संबंध में अपमानजनक शब्द बोले गए, जिससे कुपित होकर किरण ने शम्भु को रेवजी के खेत में पटक कर उसके गले में डले गमछे से उसका गला घोंट दिया और वहाँ से चला गया। दुसरे दिन आरोपी डर कर सूरत गुजरात भाग गया । आरोपी की सन्देहास्पद स्थिति होने पर एक टीम को तत्काल सूरत में भेजकर उसे अभिरक्षा में लिया गया। मनोवैज्ञानिक पूछताछ में आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। मेमोरेण्डम के आधार पर आरोपी के पास से मृतक का पर्स एंव अन्य सामान जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर द्वारा न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
महत्वपूर्ण भूमिका Sdop अलीराजपुर आश्विन कुमार तथा Dsp महिला सेल बद्रीलाल अटोदे के के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक आशा बामनिया, उप निरीक्षक अजय वास्कले, सहायक उप निरीक्षक रंजितसिंह सोलंकी, सहायक उप निरीक्षक पानसिंह सोलंकी, प्र.आर. 09 मनोज वर्मा, प्र.आर. 32 मिरला, प्र.आर. 169 जुवानसिंह, आर. 297 सुमित, आर. 144 रिवेल, आर. 547 अनिल, आर. 283 दिनेश, आर. 356 संजय आर. 317 पुंजा ठाकुर, होमगार्ड सैनिक 189 अनिल तथा प्र. आर. 06 दिलीप (सायबर शाखा) पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा टीम को पुरुस्कृत करने की घोषणा की गई।
Leave a Reply