अमलतास विश्वविद्यालय डिफ़ाल्टर लिस्ट से बाहर

इरफ़ान अंसारी की खबर

अमलतास विश्वविद्यालय डिफ़ाल्टर लिस्ट से बाहर

देवास -विश्वविद्यालय अनुदान आयोग नई दिल्ली द्वारा अमलतास को डिफ़ाल्टर की लिस्ट से हटाया गया। अमलतास द्वारा पिछले 2 महीने पहले डॉ. सतीश कुमार गुप्ता पूर्व अधिष्ठाता जलगाँव चिकित्सा महाविद्यालय को दिनांक 16/04/2024 के अधिसूचना द्वारा अमलतास विश्वविद्यालय ने 3 साल के लिए नियुक्त किया है इस सम्बन्ध में विश्वविद्यालय अनुदान संस्थान को भी मेल द्वारा सूचित किया गया था | किन्तु कुछ तकनिकी त्रुटी वश 1 जून 2024 को सूचि में नाम समाविष्ट था अब यह त्रुटी में सुधार कर के 2 जुलाई 2024 के राजपत्र क्रमांक No. F. 1-13l2022 (CPP-II) विश्वविद्यालय अनुदान संस्थान द्वारा नवीन सूची जारी की गई जिसमे अमलतास विश्वविद्यालय का नाम हटाया गया | अमलतास विश्वविद्यालय के चेयरमैन श्री मयंक सिंह भदौरिया जी द्वारा बताया गया की दुर्भाग्य पूर्ण अमलतास विश्वविद्यालय का नाम डिफाल्टर सूची में आया तो आश्चर्य हुआ अब तकनिकी त्रुटी में सुधार कर स्पष्ट कर दिया है | इस सुधार से विश्वविद्यालय की प्रतिष्ठा बहाल हो गई है और सब सभी शेक्षिक और प्रशासनिक गतिविधियां सामान्य रूप से चल रही है | विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. शरद चन्द्र वानखेड़े द्वारा आव्हान किया सत्र 2024 बेच के लिये विद्यार्थी अब निसंकोच प्रवेश ले सकेंगे |

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!