लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समाज को अहिंसक कहा यह देश के करोड़ों का हिंदुओं का अपमान है- धर्मेंद्र सिंह सिकरवार

SJ NEWS MP

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने हिंदू समाज को अहिंसक कहा यह देश के करोड़ों का हिंदुओं का अपमान है- धर्मेंद्र सिंह सिकरवार

*हिंदुओं को अपमानित करने वाले कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जनता से मांगे माफी-*

*भारतीय जनता युवा मोर्चा ने राहुल गांधी का जलाया पुतला*

गुना। कांग्रेस सांसद *राहुल गांधी* द्वारा संसद में दिए गए हिंदू विरोधी वक्तव्य पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के बैनर तले युवा मोर्चा गुना द्वारा राहुल गांधी का पुतला जलाया। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा सोमवार को संसद में हिंदू विरोधी वक्तव्य देते हुए उन्होंने करोड़ों हिंदुओं को हिसंक कहा जिससे देश के सभी हिन्दुओं में आक्रोश व्याप्त हे। इसी को लेकर प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर मंगलवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह धाकड़ के नेतृत्व में जयस्तंभ चौराहा गुना पर युवा मोर्चा के बैनर तले भाजपा जनों ने एकत्रित होकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का पुतला दहन कर अपना आक्रोश प्रगट किया। साथ ही राहुल गांधी मुर्दावाद के नारे लगाकर विरोध जताया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार ने कहा की लोकसभा सदन में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने लोकतंत्र के मंदिर में देश के करोड़ों हिंदुओं का अपमान करते हुए हिंदू विरोधी नारा देकर उन्हें हिसंक कहा।

गांधी परिवार ने हिंदू समाज को हिंसक कहना अपनी ओछी मानसिकता को प्रदर्शित किया है। जिस तरह लोकसभा सदन में उन्होंने भगवान शिव शंकर भोलेनाथ के पोस्टर लेकर उन्होंने हिंदू समाज पर जो आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा की राहुल गांधी ने संवैधानिक पद पर रहकर निंदनीय कार्य किया। देश की सम्पूर्ण हिंदू समाज से सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। क्योंकि उन्होंने पूरे हिंदू समाज को कलंकित करने का कार्य किया है जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारणी सदस्य गजेंद्र सिंह सिकरवार, नगर पालिका अध्यक्ष सविता अरविंद गुप्ता, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य राधेश्याम पारीक, राजेंद्र सलूजा, नीरज निगम, मनोज दुवे, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री शैलेंद्र सिंह रघुवंशी, संतोष धाकड़, रविन्द्र सिंह रघुवंशी, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, भाजपा नेता अरविंद गुप्ता, शिवपाल परमार, राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, सहित वरिष्ठ भाजपा जनों ने राहुल गांधी के बयान पर विरोध प्रदर्शन कर आक्रोश व्यक्त किया। पुतला दहन कार्यक्रम का संचालन मोर्चा अध्यक्ष वीरेंद्र धाकड़ ने किया व आभार नगर अध्यक्ष विनोद लोधा ने माना। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अर्जुन राजपूत, दिलिप सेन, मातादीन जाटव, भूपेंद्र रघुवंशी, संगम सोनी, अरविंद धाकरे, अवधेश भार्गव सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन, पार्षद एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ता व महिला मोर्चा की बहनों ने उपस्थित रहकर राहुल गांधी मुर्दा बाद, राहुल गांधी माफी मांगे के नारे लगाकर विरोध जताया।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!