नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला फूंका, राज्यपाल से की बर्खास्त करने की मांग

SJ NEWS MP

नर्सिंग घोटाले के विरोध में कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट के सामने दिया धरना,चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला फूंका, राज्यपाल से की बर्खास्त करने की मांग

 मध्य प्रदेश में सामने आए नर्सिंग घोटाले के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आव्हान पर जिला कांग्रेस कमेटी ने गुना कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने धरना दिया और प्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग का पुतला दहन कर दिया। कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच पुतला दहन करने के दौरान कड़ा संघर्ष देखने को मिला। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद कांग्रेसियों ने पुतला जला दिया। बाद में आग की लपटों से घिरे पुतले को जलने से बचाने की पुलिसकर्मी नाकाम कोशिश करते नजर आए।

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़ के नेतृत्व में किए गए प्रदर्शन के दौरान सबसे पहले कांग्रेस नेताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के सामने धरना दिया, जिसमें कांग्रेस नेताओं ने नर्सिंग घोटाले को शर्मनाक बताते हुए भाजपा सरकार को जमकर खरी खोटी सुनाई। जिला अध्यक्ष धाकड़ ने कहा कि पूरा घोटाला विश्वास सारंग के कार्यकाल में हुआ है। घोटाले की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मध्य प्रदेश में ऐसे नर्सिंग कॉलेज संचालित थे जिनका अस्तित्व ही सिर्फ कागजों में पाया गया है। असल में किसी मैरिज गार्डन या होटल के बाहर बोर्ड लगाकर नर्सिंग कॉलेज घोषित कर दिया गया। इस तरह का कृत्य केवल भाजपा सरकार या उसके मंत्री ही कर सकते हैं। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सरकार और चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बताया जा रहा है कि पुलिस को पहले ही भनक मिल चुकी थी कि कांग्रेस नेता किसी मंत्री या फिर मुख्यमंत्री का पुतला दहन कर सकते हैं। इसलिए पुलिसकर्मी पहले ही मौके पर एकत्रित हो गए। इसके बावजूद कांग्रेसियों ने एकजुटता और सूझबूझ का परिचय देते हुए चिकित्सा शिक्षा मंत्री का पुतला निकाला और तत्काल आग के हवाले कर दिया। कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं के घेरे के बीच जल रहे पुतले पर जब तक पुलिस की नजर पड़ती तब तक वह आग की लपटों से पूरी तरह घिर चुका था। इसके बावजूद पुलिस ने अपना दायित्व निभाने की कोशिश की और पुतले को बचाने का भरसक प्रयास करने के बावजूद भी वह राख में तब्दील होने से नहीं बचा पाए। पुतला दहन के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस की ओर से दिए गए ज्ञापन में मांग की गई है कि राज्यपाल चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग को बर्खास्त करें और विभाग के अपर मुख्य सचिव मुहम्मद सुलेमान एवं निशांत बरबड़े को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए।

… तो कलेक्टर को भेंट करेंगे चूड़ियां

नर्सिंग घोटाले को लेकर किए जा रहे हैं प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष हरिशंकर विजयवर्गीय ने गुना कलेक्ट्रेट में बीते दिनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह का पुतला दहन करने की घटना का विरोध किया। उन्होंने जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की है कि कलेक्ट्रेट परिसर में पुतला दहन करने वाले एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआइआर दर्ज किया जाना चाहिए। अगर जिला प्रशासन ऐसा करने में नाकाम रहता है तो कांग्रेस की महिला इकाई गुना कलेक्टर को चूड़ियां भेंट करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मेहरबान सिंह धाकड़, जिला प्रभारी राघवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेस जन हरिशंकर विजयवर्गीय, विश्वनाथ तिवारी, शेखर वशिष्ठ प्रतिपक्ष नेता नपा, रजनीश शर्मा, वीरेंद्र सिंह सिसौदिया, पंकज कनेरिया, कैलाश नारायण भार्गव,माधोमहाराज, राजेन्द्र तिवारी, प्रकाश सिंह धाकड़,रमेश सेंड़ो,लालजीराम जाटव, आलोक नायक, हर्ष मेर पूर्व पार्षद,श्रीमती सीमा यादव जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, श्रीमती गायत्री सरपूनिया, राजू कोरी सेवा दल जिलाध्यक्ष ब्लाक अध्यक्षों में गोपाल शर्मा, रणवीर सिंह कुशवाह, मनीष रघुवंशी, लेखराज लोधा, पार्षद में राजू जाटव, नरेंद्र सिंह कुशवाह, तरुण सेन, विजय सिंह कुशवाह, हलीम भाई, महेश कुशवाह, रामप्रकाश चौधरी, जिनेन्द्र जैन भूरा, खूबसिंह धाकड़, सत्येन्द्र सिकरवार, ओमप्रकाश शर्मा पूर्व पार्षद,भगवान सिंह अहिरवार, प्रशांत शर्मा,अविनाश पारोछिया पूर्व पार्षद, कृष्ण पाल सिंह तोमर, दिनेश रघुवंशी, कैलाश यादव इंटक, संदीप श्रीवास्तव, नारायण लाल मैयर ब्लाक उपाध्यक्ष, धर्मेंद्र धाकड़, जितेंद्र शर्मा,महेश धाकड़, बनवारीलाल ओझा, बृजेश भार्गव मंडलम अध्यक्ष, अकबर पठान, अशोक जाटव, हर्ष नामदेव, कमलेश कुशवाह, जितेंद्र यादव, दीपक लोधा, संजय जाटव, मुकेश रजक,मोहित शर्मा, मोहनसिंह धाकड़, वीरेंद्र ओझा,अनिल रघुवंशी, आनंद सरपूनिया, डा.इन्द्रजीत सिंह, श्रावण भील, राकेश बाल्मीकि,सहदेव बाल्मीकि, महेंद्र सिंह जाट मामा, इदरीश कुर्रेशी, के.पी.सिंह बीलाबाबड़ी, शिवलाल नायक, नीलम कुशवाह, सौरभ रजक, नीतू शर्मा, दिनेश सिंह, चैन सिंह चंदेल, सौरभ धाकड़, दशरथ सिंह किरार, एडवोकेट के.एल.किरार, राजाराम चंदेल, शिवकुमार रघुवंशी, बृजेश (भूरा) रघुवंशी, अरूण कुशवाह, राहुल जाट, शिशुपाल जाटव आदि उपस्थित थे |

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!