वृक्षारोपण कर मनाया पंचायत मंत्री का जन्म दिवस मंत्री पुत्र ने क्षेत्रवासियों के साथ रोपे पौधे

ब्रजेश रजक ब्यूरो चीफ सागर मध्यप्रदेश

वृक्षारोपण कर मनाया पंचायत मंत्री का जन्म दिवस मंत्री पुत्र ने क्षेत्रवासियों के साथ रोपे पौधे

केबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के जन्म दिन के उपलक्ष्य में गौरझामर वन विभाग की बीट ग्राम सरदई में मंत्री पुत्र प्रबल सिंह पटेल द्वारा व्रक्षारोपण किया गया भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है।उन्होंने अपने पर्यावरण संदेश में कहा कि विकास की दौड़ में कहीं न कहीं हम सभी प्रकृति की उपेक्षा कर रहे हैं, जिसका खामियाजा भी हमें ही भुगतना पड़ रहा है, इसे संरक्षित करना होगा। भारतीय संस्कृति में पेड़, पौधे, नदी आदि पर्यावरण से संबंधित प्राकृतिक संसाधनों की पूजा की जाती है, इसके पीछे इन सभी का महत्व समझने का संदेश छिपा होता है। आयोजनकर्ता गोविंद सिंह ने कहा कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटैल का जो मूल्य वाक्य हैं व्रक्ष से जल जल से जीवन उस पहल को सार्थक करने का यह प्रयास सभी के सहयोग से किया गया। उन्होंने युवा वर्ग से अपील की कि सभी पौधारोपण के लिए आगे आएं और पर्यावरण को हरा-भरा बनाएं। पृथ्वी पर जीवन बचाने के लिए पौधारोपण ही सार्थक उपाय है।इस मौके पर कैबिनेट मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के पुत्र ने कहा कि प्रत्येक इंसान को एक-एक पौधा अपने जीवन में अवश्य लगाना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज बढ़ रहे प्रदूषण के कारण जीवन में आक्सीजन की आवश्यकता बढ़ रही है, पौधे हमारे लिए आक्सीजन पैदाकर वातावरण को शुद्ध बनाते है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण करे। उन्होंने कहा कि इंसान द्वारा लगाया गया पौधा जैसे-जैसे बढ़ता है उसकी यादगार उस पौधे के साथ जुड़ जाती है। उन्होंने कहा कि अगर आज पृथ्वी पर जीवन बचाने के लिए पौधारोपण ही सार्थक उपाय है, इसलिए अधिक से अधिक पौधारोपण कर वातावरण को शुद्ध रखकर जीवन बचाने में अपना योगदान दें। इस मौके जिला पंचायत उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ठाकुर एवं अन्य जिला पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में बीट सरदई रेंज गौरझामर की प्लांटेशन में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया इस कार्यक्रम में इंद्राज सिंह सिलारपुर, सरमन सिंह लोधी जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि, वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपांकर सिंह, नन्हेभाईं सिंह सरपंच, अभय चौरसिया, युवराज, अंशुल, देवराज सिंह, सर्वजीत सिंह, अरविंद सिंह लोधी पटना,जयनारायण तिवारी के साथ वन अमला एवं पुलिसकर्मी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण भी उपस्थित रहे पर अधिक संख्या में लोग मौजूद थे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!