भाजपा ने किया योग शिक्षकों का सम्मान, 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के 19 मंडलों में हुआ योग

मोहन शर्मा म्याना की खबर

भाजपा ने किया योग शिक्षकों का सम्मान, 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा के 19 मंडलों में हुआ योग

गुना। 21 जून को 10 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार के मार्गदर्शन में जिले के सभी 19 मंडलों में योग कार्यक्रम संपन्न हुए। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की शुक्रवार को दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नगर मंडल गुना द्वारा स्वतंत्रता पार्क गुना में योग कार्यक्रम संपन्न कराया गया। योगाभ्यास कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार स्वयं उपस्थित रहकर योग किया साथ ही उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए पतंजलि के राज्य प्रभारी कृष्ण योगेंद्र रघुवंशी, जिला योग प्रभारी बाबूलाल यादव एवं योग शिक्षक हरिओम राठौर का माला पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यकारणी सदस्य हरिसिंह यादव, भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली, मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!