छिंदवाड़ा जिले में भाजपा की कमान संभालेंगे शेषराव यादव,भाजपा में कसावट की तायरियां शुरू जिले में भाजपा को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती

बुद्धनाथ चौहान की खबर

छिंदवाड़ा जिले में भाजपा की कमान संभालेंगे शेषराव यादव,भाजपा में कसावट की तायरियां शुरू जिले में भाजपा को जोड़ना सबसे बड़ी चुनौती

छिंदवाड़ा। लोकसभा चुनाव में कार्यकारी जिला अध्यक्ष बनाए गए भाजपा के वरिष्ठ नेता शेषराव यादव को मुख्यमंत्री की मौजूदगी में प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने जिला भाजपा अध्यक्ष घोषित कर दिया है। आप यह तय हो गया है कि शेषनाव यादव ही छिंदवाड़ा जिले में भाजपा संगठन की बागडोर संभालेंगे। लोकसभा चुनाव में प्रचंड जीत के बाद जिले के सांसद विवेक बंटी साहू बन गए। पिछले पांच वर्षों से जिला भाजपा संगठन की बागडोर संभालने के बाद सभी भाजपा कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के कारण जिले के लाल विवेक बंटी साहू जी को संसद के रूप में प्रकार भाजपा कार्यकर्ताओं में हर्ष उल्लास देखने को मिल रहा है लोकसभा चुनाव के दौरान शेषराव यादव को निर्वाचन प्रक्रिया के लिए संगठन का कार्यकारी जिला अध्यक्ष घोषित किया गया था। मतगणना होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि जिला भाजपा अध्यक्ष के रूप में प्रदेश संगठन किसी निष्पक्ष नेता को संगठन की कमान सौंप सकता है। अमरवाड़ा विधानसभा में उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्याशी राजा कमलेश शाह का पर्चा दाखिल करने मंगलवार को अमरवाड़ा पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बीडी शर्मा ने शेषराव यादव के जिला अध्यक्ष बने रहने पर मोहर लगा दी है। अब शेषराव यादव ही जिला भाजपा की कमान सभा लेंगे।

संगठन को एकजुट करना सबसे बड़ी चुनौती

जिला भाजपा संगठन में पिछले पांच सालों में वरिष्ठ भाजपा लगभग अलग-थलग पड़ी रही। संगठन की कमान विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में नए नेताओं ने संभाली। इस दौरान केवल लोकसभा चुनाव में भाजपा ने प्रचंड जीत हासिल की। जिसमें कहीं ना कहीं कांग्रेस का बड़ा योगदान रहा है। लोकसभा चुनाव के ठीक पहले दीपक सक्सेना, अमित सक्सेना महापौर विक्रम आहके, अमरवाड़ा के विधायक राजा कमलेश शाह, शहर के कई सभापति और पार्षद भाजपा में शामिल हुए। लोकसभा में भाजपा की जीत का श्रेय भाजपा के नेतृत्व की बजाय कांग्रेस के नेताओं को ज्यादा जाता है। इन हालात में अभी भी जिले में भाजपा का संगठन एकजुट नहीं है। यह स्थिति लोकसभा चुनाव के दौरान प्रदेश और केंद्र के बड़े नेताओं के सामने भी आई। इसके बाद जिला भाजपा की बागडोर शेषराव यादव को सौंपी गई है।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!