एकल की मासिक बैठक हुई संपन्न एकल कार्यकर्ता गांव गांव में लगाएंगे पोधा

मोहन शर्मा म्याना

एकल की मासिक बैठक हुई संपन्न एकल कार्यकर्ता गांव गांव में लगाएंगे पोधा

गुना। एकल अंचल गुना की मासिक बैठक रविवार को एकल अंचल कार्यालय सोनी कालोनी पर संपन्न हुई। एकल वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की 5 जून को पर्यावरण दिवस पर एकल कार्यक्रता गुना अंचल के प्रत्येक विद्यालय ग्राम पर स्व निर्मित फल दार एवं छाया दार पोधा रोपण कर पर्यावरण बचाने में सहयोग करेंगे साथ ही लगाए गए सभी पौधों की देखरेख कर पानी और खाद देकर उनको जीवित रखेगे। इसी के साथ ही बैठक में 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर गुना अंचल के सभी एकल विद्यालय ग्रामों पर एकल कार्यकर्ताओं द्वारा योग कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को योग करने प्रेरित करेंगे।

बरसात के पानी को रोकने सोखता गड्ढा एवं सामूहिक रूप से नदी तालावों का गहरीकरण में सहयोग कर पानी के महत्व बताकर ग्रामीणों को जागरूक करेंगे। इस अवसर पर एकल अंचल अध्यक्ष मदन सोनी, एकल अंचल गुना वन यात्रा प्रभारी विकास जैन नखराली, महिला समिति अध्यक्ष इंदु सोनी, अंचल महिला सचिव सुनीता त्यागी, संभाग महिला प्रमुख रेखा टटवारे, अंचल अभियान प्रमुख नारायण सिंह मीना, अंचल प्रशिक्षण प्रमुख पप्पू सिंह बन्जारा,अंचल व्यास व्रजेश शर्मा, अंचल कार्यालय प्रमुख विजय सिंह, अंचल खेल प्रमुख विजय गुर्जर सहित गुना अंचल के सभी संच सेवा व्रती कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!