मनावर सिविल हॉस्पिटल में मरीज गर्मी से बे हाल नही है कूलरों में पानी डालने की वेवस्था

मनावर से शकील खान

9755 49 8752

मनावर सिविल हॉस्पिटल में मरीज गर्मी से बे हाल नही है कूलरों में पानी डालने की वेवस्था

 मनावर के लाडले विधायक डॉ, हीरा अलावा के अधिक प्रयासों से मनावर हॉस्पिटल को सिविल हॉस्पिटल का दर्जा मिला उनके अधिक प्रयास से जल्द ही नया सिविल हॉस्पिटल का भवन भी मनावर की जनता को मिलने वाला है वही अपने विधानसभा के मरीजों के लिए विधायक महोदय द्वारा गत वर्ष जंबो कूलर भेंट किए गए थे। मगर हॉस्पिटल की लचर व्यवस्था के कारण हॉस्पिटल मैनेजमेंट व्यवस्थापक द्वारा इन कुलरों में पानी तक नहीं डलवाया जा रहा हमारे संवाददाता जब हॉस्पिटल में जायजा लेने गए तो एक भी कुलर में पानी नहीं पाया गया वही अस्पताल के लेखा शाखा में एक जंबो कूलर में पाइप लगा हुआ मिला जो हॉस्पिटल में बैठे कर्मचारी इस भरी गर्मी में ठंडक में बैठे हुए हैं। वहीं बाहर आसपास ग्रामीण से आए मरीज गर्मी में और अधिक बीमार पड़ते जा रहे हैं।

जब इस संबंध में अस्पताल के मैनेजमेंट प्रजापाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा एक की मोटर खराब है एक कलर फूटा हुआ है उसे ठीक करवाना है। शायद ऐसा हो कि गर्मी निकल जाने के बाद हॉस्पिटल मैनेजमेंट इन कूलरों की व्यवस्था ठीक करवाइएंगे और मोटे बिल लगाएंगे अब इस क्षेत्र के लाडले विधायक डॉ हीरा अलावा को ही संज्ञान में लेकर आसपास ग्रामीण के मरीजों की सहायता करना पड़ेगी।

उसके बाद हमारे पत्रकार द्वारा ही अपने हाथों से सभी कूलरों में पानी भरा और न्यूज़ को भी कवरेज किया।

अब देखना उचित होगा कि इस खबर के बाद अस्पताल का मैनेजमेंट क्या करता है।

About Author

Categories: ,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!