अमरीक सिंह सलूजा के दुःखद निधन पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सलूजा निवास पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

मोहन शर्मा म्याना की खबर

अमरीक सिंह सलूजा के दुःखद निधन पर विधानसभा अध्यक्ष श्री तोमर सलूजा निवास पहुंच व्यक्त की शोक संवेदना

गुना। मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज बुधवार को गुना आगमन पर सलूजा निवास चोधरण कालोनी पहुंच पूर्व विधायक श्री राजेंद्र सिंह सलूजा जी के पिताजी समाजसेवी सरदार श्री अमरीक सिंह सलूजा जी के दु:खद निधन पर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ओर उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान किया। इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह सिकरवार, शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन, भाजपा नेता जोली मंगल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गोविंद दास राठी, चिरोंजी लाल प्रजापति, भाजपा नेता आलोक विजयवर्गीय, जिला उपाध्यक्ष रविन्द्र रघुवंशी, महामंत्री संतोष धाकड़, जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली सहित बड़ी संख्या में भाजपा जन नगर के गणमान्य जन उपस्थित रहे। भाजपा जिला मिडिया प्रभारी विकास जैन नखराली ने बताया की भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक राजेन्द्र सलूजा, अमरजीत सलूजा, राजू सलूजा के पूज्य पिताजी समाजसेवी सरदार श्री अमरीक सिंह सलूजा जी का देवलोक गमन का दुःखद निधन 24 मई शुक्रवार को हो गया था।

About Author

Categories:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!